क्या आपको मालूम है कि अगले 1-2 दिन आपके यहां मौसम का क्या हाल होने वाला है, जानिए क्यों आया बदला

एक नए पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने का असर देश के कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। बिहार, केरल, तमिलनाडु और दक्षिणी राज्यों में मौसम बदल रहा है। वहीं, उत्तर-मध्य भारत यानी राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सो में लू (Heat Wave) चलने की चेतावनी दी गई है। जानिए कैसा रहेगा मौसम..

Amitabh Budholiya | Published : Apr 5, 2022 1:45 AM IST / Updated: Apr 05 2022, 07:29 AM IST

नई दिल्ली. मौसम में एक बार फिर बदलाव दिखाई दे रहा है। ऐसा एक नए पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) के कारण है। मौसम में अचानक आए परिवर्तन का असर गेहूं की पैदावार पर दिखाई देर रहा है। जो फसल पहले बोई गई थी, उन पर नुकसान देखा जा रहा है। स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) उत्तर और उससे सटे मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर दिखाई दे रहा है। दक्षिण तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जबकि एक ट्रफ रेखा विदर्भ से कर्नाटक होते हुए आंतरिक तमिलनाडु तक फैली नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 1901 के बाद मार्च में इतना टेम्परेचर नहीं बढ़ा था। मार्च में देश का औसत तापमान 33.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल, मौसम में आए बदलाव की वजह पाकिस्तान से आने वाली शुष्क हवाएं हैं। इनके असर से पश्चिमी विक्षोभ का असर भी कम हुआ है। विक्षोभ से आने वाली हवाएं मौसम में नमी लाती हैं।

यह क्लिक करके आप अपने शहर का टेम्पेचर देख सकते हैं

Latest Videos

अगले 24 घंटे में कई प्रदेशों में बारिश, तो कहीं-कहीं लू चलने की भविष्यवाणी
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और केरल के बाकी हिस्सों में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू तक की भविष्यवाणी की गई है। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, दिल्ली और जम्मू संभाग में लू चल सकती है।

यह भी पढ़ें-Navaratri: रुकिए! इससे ज्यादा पानी डालने से चिपचिपा हो जाएगा साबूदाना, इस तरह बनाएंगे तो खिला रहेगा 1-1 दाना

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों के साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। मैदानी इलाके लू की चपेट में हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कहा है कि 8 अप्रैल तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। लेकिन मैदानी जिलों जैसे-ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में कुछ स्थानों पर 5-8 अप्रैल तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-आखिर क्यों खुद को जख्म देकर बॉडी बनाते है कई खिलाड़ी, जानें क्या होती है ये थेरेपी जिससे दूर होता है स्ट्रेस

पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात का असर खत्म हो गया है। इसका असर मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिखाई दे रहा है। मप्र के अलावा राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में टेम्परेचर कम हुआ है। अगले 2-3 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

बीते दिन इन राज्यों में ऐसा रहा मौसम
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश देखी गई।

तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण कोंकण और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की होती रही। जबकि पश्चिमी राजस्थान के हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू तक रही। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, दिल्ली और जम्मू संभाग में लू का असर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-Ramadan 2022: इफ्तार में रोजा खोलने के दौरान खाएं ये 7 चीजें, ना होगी कमजोरी और वेट लॉस में मिलेगी मदद
 

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts