पश्चिम बंगाल : 2 नाबालिग बहनों का सामुहिक दुष्कर्म, एक ने की आत्महत्या, दूसरी अस्पताल में भर्ती

Published : Sep 08, 2020, 08:56 PM IST
पश्चिम बंगाल : 2 नाबालिग बहनों का सामुहिक दुष्कर्म, एक ने की आत्महत्या, दूसरी अस्पताल में भर्ती

सार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले के राजगंज में बीते शुक्रवार को दो नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर सामुहिक दुष्कर्म हुआ है। दोनों लड़कियां बहने हैं। दोनों बहने घर के पास वाले गार्डन में घूमने गई थी।  

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी ज़िले के राजगंज में बीते शुक्रवार को दो नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर सामुहिक दुष्कर्म हुआ है। दोनों लड़कियां बहने हैं। दोनों बहने घर के पास वाले गार्डन में घूमने गई थी।


14 और 16 साल की बहनों ने दुष्कर्म के बाद घर पर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन बड़ी बहन ने सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया तो वहीं दूसरी लड़की अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है।


3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार -

राजगंज से तृणमूल कांग्रेस के विधायक खगेश्वर रॉय के मुताबिक इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है जबकि 2 संदिग्ध अब भी फ़रार हैं। रॉय लड़कियों के पिता से मिले जिन्होंने प्रशासन से आरोपियों के ख़िलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने जानकारी देने से किया इनकार -

जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक पीके यादव, एडिशनल एसपी, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने संबंधित मामले की जांच से पहले कोई भी विवरण देने से मना कर दिया है। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

ग्रामीणों ने पुलिस का किया विरोध -

अगले दिन जब लड़की के शव को राजगंज गांव लाया गया तब ग्रामीणों ने पुलिस पर शक करते हुए विरोध किया और कहा कि क्षेत्र में ऐसी ही घटना पिछले महीने भी हुई थी जब 16 साल की नाबालिग लड़की का सामुहिक बलात्कार हुआ था और बाद में उसकी लाश सेप्टीक टैंक से मिली थी। लेकिन पुलिस ने तब भी कोई कार्रवाई नहीं की थी।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NEET-UG 2026 Paper Leak: सभी 14 आरोपियों ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, 25 नवंबर से ट्रायल
गजब! 14 साल के लड़के ने हैक की वेबसाइट, 4,000 अग्निवीरों का डेटा चुराया, फिर डार्क वेब पर लगा दी बोली!