TMC नेता और पूर्व माओवादी छत्रधर महतो को NIA ने किया अरेस्ट, 2009 में लगा चुका है देशद्रोह का केस

राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) ने रविवार तड़के ममता बनर्जी के करीबी और पूर्व माओवादी छत्रधर महतो को गिरफ्तार किया है। महतो पिछले साल ही माओवाद का रास्ता छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे 10 साल जेल में गुजार चुके थे। मामला भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस को कथिततौर पर हाईजैक करने से जुड़ा है। यह घटना 2009 की है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2021 4:52 AM IST

कोलकाता, पश्चिम बंगाल. यहां होने जा रहे विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) ने रविवार तड़के ममता बनर्जी के करीबी और पूर्व माओवादी छत्रधर महतो को गिरफ्तार किया है। महतो पिछले साल ही माओवाद का रास्ता छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे 10 साल जेल में गुजार चुके थे। मामला भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस को कथिततौर पर हाईजैक करने से जुड़ा है। यह घटना 2009 की है। आरोप है कि महतो और उसके साथियों ने फायरिंग करके राजधानी एक्सप्रेस को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की थी। यह ड्रामा करीब 4-5 घंटे चला था। महतो को NIA इससे पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। इनके खिलाफ 2009 में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। मई, 2015 में मेदिनीपुर जिले की कोर्ट ने इन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Latest Videos

यह भी जानें

Share this article
click me!

Latest Videos

20 Oct. 2024 को Karwa Chauth, जानें कब निकलेगा चांद? ये है शुभ मुहूर्त
घर लाया गया Baba Siddique का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए लगा लोगों का तांता
Baba Siddqui की मौत की खबर सुन बॉलीवुड शॉक्ड, कौन-कौन पहुंचा अस्पताल
Baba Siddique Death : Salman Khan से करीबी तो नहीं सिद्दीकी की मौत की वजह? | Lawrence Bishnoi
Ratan Tata Death: टाटा परिवार कैसे बना देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना