पश्चिम बंगाल : कल 12 घंटे के लिए बैरकपुर बंद, सांसद अर्जुन सिंह पर हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं का आह्वान

Published : Sep 01, 2019, 07:19 PM IST
पश्चिम बंगाल : कल 12 घंटे के लिए बैरकपुर बंद, सांसद अर्जुन सिंह पर हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं का आह्वान

सार

भाजपा ने सांसद अर्जुन सिंह पर हमले के विरोध में कल सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बैरकपुर में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। रविवार को भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला और उनकी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।  

पश्चिम बंगाल. भाजपा ने सांसद अर्जुन सिंह पर हमले के विरोध में कल सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बैरकपुर में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। रविवार को भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला और उनकी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

पुलिस कमिश्नर ने किया लाठीचार्ज : अर्जुन सिंह

- पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, मुझ पर हमला किया गया और मेरी कार तोड़ दी गई। लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे। पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने मेरे सिर पर लाठी मारी और मुझे गालियां दीं। मेरे घर पर भी हमला किया गया।
 
- अर्जुन सिंह ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर भी अपनी कार में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी कार के साथ उत्तर 24 परगना जिले के श्यामनगर में टीएमसी समर्थकों ने तोड़ फोड़ की।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bihar Big Breaking: राज्यसभा जाने की बात को नीतीश कुमार ने खुद किया कन्फर्म
UNESCO World Heritage City: भारत से सिर्फ 5 घंटे दूर ‘धरती का स्वर्ग’! आखिर क्यों ट्रैवलर्स हो रहे दीवाने?