पं. बंगालः ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी सड़क पर, कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने फायर की ब्लू इंक

Published : Oct 08, 2020, 02:03 PM ISTUpdated : Oct 08, 2020, 06:55 PM IST
पं. बंगालः ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी सड़क पर, कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने फायर की ब्लू इंक

सार

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध किया। इसपर बंगाल पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर ब्लू इंक से फायर किया जिसमें कईं नेता घायल हो गए हैं। इंक फायर की वजह से राज्य भाजपा के नेता राजू बनर्जी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की अगुआई में प्रदेशव्यापी नबाना चलो आंदोलन चलाया गया। कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन ममता सरकार ने उनके प्रदर्शन को हिंसा में बदलने की कोशिश की। पुलिस के साथ गुडों ने मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव किया।  

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कार्यकर्ताओं की हत्या का विरोध किया। इसपर बंगाल पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर ब्लू इंक से फायर किया जिसमें कईं नेता घायल हो गए हैं। इंक फायर की वजह से राज्य भाजपा के नेता राजू बनर्जी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की अगुआई में प्रदेशव्यापी नबाना चलो आंदोलन चलाया गया। कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन ममता सरकार ने उनके प्रदर्शन को हिंसा में बदलने की कोशिश की। पुलिस के साथ गुडों ने मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव किया।  

कैलाश विजयवर्गीय ने एशियानेट से कहा, पुलिस की ज्यादती के सामने खड़े हैं

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने एशियानेट हिंदी को बताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ममता सरकार की अराजकता के खिलाफ एक प्रभावी आंदोलन चलाया। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की ज्यादती और बर्बरता के सामने खड़े हो गए। पुलिस हिंसक हो गई, लाठीचार्ज किया, गुंडों के साथ पथराव किया। हमारे 1500 कार्यकर्ता और कई नेता घायल हो गए लेकिन हमने ममता सरकार के सामने मजबूती से बात रखी। हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन ममता जी ने हमारे शांतिपूर्ण विरोध को हिंसक विरोध में बदलने की कोशिश की है।
 

'पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर कार्यकर्ताओं को मारा'

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि कोलकाता के खिदिरपुर इलाके में पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जबकि सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। 

कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया

प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया है। प्रदर्शनकारियों को हटाने की पूरी कोशिश की गई। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि 'सचिवालय बंद है। जहां तक मोदी जी या भाजपा की बात है तो हमें टीएमसी या ममता बनर्जी से किसी भी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।'

 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी कह रही थीं कि 'भाजपा को जीरो मिलेगा, लेकिन हमें 18 सीटें मिलीं। हम आने वाले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे।' उन्होंने कहा कि आज का विरोध शांतिपूर्ण होगा और हम इसे सुनिश्चित करेंगे। 

भाजपा के प्रदर्शन के कारण दो दिन के लिए बंद है सचिवालय

भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने सचिवालय नाबन्ना को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। हावड़ा में स्थित इस सचिवालय में 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इस वजह से दो दिनों के लिए यहां कामकाज बंद रहेगा। 

प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए सरकार ने किए व्यापक इंतजाम

भाजपा के प्रदर्शन से निपटने के लिए राज्य प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। नाबन्ना के आसपास वैसे ही धारा-144 लागू रहती है, लेकिन भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन और भी सतर्क हो गया है। रैली सचिवालय तक न पहुंच पाए इसके लिए नाबन्ना की ओर आ रहे रास्तों पर 5 डीआईजी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर लगाए आरोप 

कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'वो और उनके नेता शांति से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन ममता जी ने इसे हिंसा में बदल दिया। पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज की।'

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?