महिला को इंजेक्शन लगा डॉक्टर ने किया रेप, प्राइवेट फोटो के नाम पर किया गंदा खेल

Published : Oct 30, 2024, 10:28 AM ISTUpdated : Oct 30, 2024, 10:33 AM IST
 RAPE CASE NEWS 12

सार

उत्तर 24 परगना में एक डॉक्टर पर इलाज के लिए आई महिला मरीज से रेप और ब्लैकमेल का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन देकर बेहोश किया और फिर उसके साथ रेप किया।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के एक डॉक्टर पर इलाज कराने आई महिला मरीज के साथ रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना डॉक्टर के क्लिनिक में हुई। रेप के समय डॉक्टर ने महिला की प्राइवेट तस्वीरें ले ली थी। इसके बाद उसने इन तस्वीरों के नाम पर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह महिला को तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देता था।

महिला ने बताया कि डॉक्टर ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया था। उसके साथ डॉक्टर ने अपनी क्लिनिक में कई बार रेप किया। पुलिस ने मंगलवार को डॉक्टर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नूर आलम सरदार के रूप में हुई है। आरोपी ने महिला के साथ रेप किया और उसकी तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों से महिला को कई बार ब्लैकमेल किया। वह महिला से 4 लाख रुपए मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

अकेली रहती थी महिला, विदेश में काम करता है पति

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला हसनाबाद इलाके में अपने घर में अकेली रहती है। उसका पति काम के सिलसिले में देश से बाहर रहता है। पीड़िता ने अपनी आपबीती पति को बताई। वह भारत लौटा तब दम्पति ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

महिला के पति ने कहा, "मेरी पत्नी इलाज के लिए डॉक्टर नूर आलम के क्लिनिक जाती थी। पिछली बार वह क्लिनिक गई तो उसे एक इंजेक्शन लगाने के लिए कहा गया था। वह इंजेक्शन नहीं लेना चाहती थी, लेकिन डॉक्टर ने कहा कि जल्द ठीक होना है तो यह जरूरी है। इंजेक्शन लगाने के बाद उसे निंद आने लगी। जब होश आया तो उसे पता चला कि कपड़े ठीक नहीं थे। उसके साथ रेप हुआ है। मेरी पत्नी को ब्लैकमेल किया गया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पड़ोसी से मुझे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद मैं गांव लौटा।"

एसपी हुसैन मेहदी रहमान ने कहा, "महिला से शिकायत मिलने के तुरंत बाद हमने जांच शुरू कर दी थी। FIR दर्ज होने के चंद घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेजा है। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी की मौत: क्या छुपा है इस दर्दनाक कहानी के पीछे?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Middle East Crisis Flight Cance: 1,221 भारतीय, 388 विदेशी फ़्लाइट्स कैंसिल, 58 चलेंगी
मौत ऐसे भी हो सकती है, कुछ सेकंड में ही जिंदगी खत्म, ये Video दिल दहला देगा