पत्रकारों को सुरक्षा देगी इस राज्य की सरकार, लागू की नई योजना

Published : Nov 02, 2019, 01:48 PM IST
पत्रकारों को सुरक्षा देगी इस राज्य की सरकार, लागू की नई योजना

सार

प.बंगाल सरकार की नई मुहिम, पत्रकारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना लागू करने का ऐलान   

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार जल्दी ही पत्रकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना लागू करेगी। बनर्जी ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए अपनी सरकार द्वारा लागू की गई स्वास्थ्य बीमा योजना का भी उल्लेख किया।

उन्होंने ट्वीट किया, “आज ‘इंटरनेशनल डे टू एंड इम्प्यूनिटी फॉर क्राइम्स अगेन्स्ट जर्नलिस्ट्स’ मनाया जा रहा है। मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए शुरू की गई स्वास्थ्य बीमा योजना ‘मभोई’ के अलावा मीडिया कर्मियों को वित्तीय सुरक्षा देने के लिए हमारी सरकार जल्दी ही एक सामाजिक सुरक्षा योजना भी लागू करेगी।” 

 

 

पत्रकारों के खिलाफ होने वाले अपराध को किसी भी तरह की छूट खत्म करने संबंधी अंतरराष्ट्रीय दिवस के तौर पर दो नवंबर को ‘इंटरनेशनल डे टू एंड इम्प्यूनिटी फॉर क्राइम्स अगेन्स्ट जर्नलिस्ट्स’ मनाया जाता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Women Reservation Bill 2026: 30 साल का इंतजार, फिर भी लोकसभा में क्यों टूटा महिला आरक्षण का सपना?
Heatwave Alert: अप्रैल से जून तक इन इलाकों में चलेगी भीषण लू: IMD का हीटवेव फ्रीक्वेंसी अलर्ट जारी