West Bengal Violence : राज्यपाल धनखड़ ने ममता सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, सरकार पर लगाए ये आरोप

Published : Mar 22, 2022, 03:18 PM IST
West Bengal Violence : राज्यपाल धनखड़ ने ममता सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, सरकार पर लगाए ये आरोप

सार

Rampurhat Violence West Bengal : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) एक बार फिर ममता सरकार के खिलाफ मुखर हुए हैं। इस बार मामला रामपुर हाट में हुई हिंसा में 10 लोगों की मौत का है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून - व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ी है। 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में (West Bengal Violence) आगजनी और हिंसा में 10 लोगों की मौत की घटना के बाद से एक बार फिर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (Mamta banarjee) सरकार सवालों के घेरे में है। घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jageep Dhankhar) ने भी राज्य के कानून - व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले में पार्टी के हितों से ऊपर उठकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 

राज्य में इतनी हिंसा की छूट नहीं दी जा सकती 
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस घटना के संबंध में अपना वीडियो संदेश डाला है। उन्होंने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि रामपुर हाट हिंसा (Rampur hat Violence) की घटना से बहुत दुखी और सदमें में हूं। उन्होंने कहा कि बीरभूम के रामपुर हाट में भयावह हिंसा और आगजनी का तांडव बताता है कि राज्य हिंसा और अराजकता की संस्कृति की चपेट में है। मैंने कई बार महसूस किया है कि राज्य में इतनी हिंसा और बर्बरता वाली संस्कृति को अनुमति नहीं दी जा सकती है। हिंसा और आगजनी में इतने लोगों की जान जाने से पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था किस हालत में है। मानवाधिकार कहीं नहीं है। ऐसे में प्रशासन को पार्टी के हितों से ऊपर उठकर दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। मैंने डीजीपी और मुख्य सचिव से घटना पर तत्काल अपडेट मांगा है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।


टीएमसी नेता की हत्या के बाद फैली अराजकता 
यह घटना बीरभूम जिले में रामपुरहाट में एक टीएमसी नेता की हत्या के बाद हुई। बताया जाता है कि उग्र भीड़ ने10-12 घरों के गेट को बंद करके उनमें आग लगा दी। इनमें से 10 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। पुलिस को आगजनी की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उपद्रवियों ने 10-12 घरों में आग लगा दी थी। पुलिस को मौके से 10 जले हुए शव मिले हैं। 7 शव अकेले एक घर से मिले। क्षेत्र में अभी भी तनाव है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना राजनीतिक नहीं, बल्कि आपसी रंजिश की लग रही है। 

यह भी पढ़ें पश्चिम बंगाल में फिर भड़की बदले की आग,TMC नेता के मर्डर के बाद भाजपा समर्थकों के घरों को फूंका, 10 जिंदा जले
यह भी पढ़ें Russia Ukraine War:अफगानिस्तान में रूस के 15000 सैनिक मारे गए थे, यूक्रेन में 10000 की मौत, सनसनीखेज खुलासा

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

बिना डरे बाड़ फांदकर भारत में कुछ यूं घुसते हैं बांग्लादेशी, यकीन ना हो तो देख लो ये वीडियो!
गोवा नाइटक्लब आग: लूथरा ब्रदर्स की थाईलैंड में हिरासत की पहली तस्वीरें