करोड़ों छुपाने वाली अर्पिता के घर से मिला ऐसा डॉक्यूमेंट जिसे देख हर कोई हैरान, जानें आखिर क्या है वो कागज

Published : Jul 28, 2022, 12:53 PM IST
करोड़ों छुपाने वाली अर्पिता के घर से मिला ऐसा डॉक्यूमेंट जिसे देख हर कोई हैरान, जानें आखिर क्या है वो कागज

सार

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में आए दिन नए-नए राज सामने आ रहे हैं। बुधवार को ईडी ने अर्पिता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर छापा मारा। इस दौरान अर्पिता के घर से 29 करोड़ नगद और 5 किलो सोना मिला है। इसके अलावा ईडी को उसके फ्लैट से एक ऐसा डॉक्यूमेंट मिला है, जिसे देख हर कोई शॉक्ड है। 

West Bengal SSC Scam: पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को ईडी ने अर्पिता के बेलघरिया स्थित फ्लैट के अलावा कस्बा राजडांगा और बारासात की दुकानों पर भी छापा मारा। इस दौरान अर्पिता के बेलघरिया वाले घर से 29 करोड़ कैश और 5 किलो सोना बरामद हुआ है। अर्पिता के दोनों घरों से अब तक 50 करोड़ रुपए से ज्यादा नगर और कई किलो सोना जब्त किया जा चुका है। इसके साथ ही अर्पिता के घर से एक ऐसा दस्तावेज मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 

मेंटेनेंस के 11 हजार नहीं दे पाईं अर्पिता : 
बता दें कि छापेमारी के दौरान ईडी को अर्पिता के बेलघरिया वाले घर से एक दस्तावेज मिला। दरअसल, यह डॉक्यूमेंट उस सोसायटी की ओर से जारी किया गया नोटिस है, जहां अर्पिता का पुश्तैनी घर है। अर्पिता के घर के सामने सोसायटी ने नोटिस लगाया था, जिस पर लिखा है कि अर्पिता ने मेंटेनेंस के 11,819 रुपए नहीं चुकाए हैं। इस लिस्ट में अर्पिता का फ्लैट नंबर, उनका नाम और बकाया राशि सबसे ऊपर दी गई है। ये मेंटेनेंस जनवरी से मार्च 2022 का है। 

अर्पिता के दूसरे घर से मिलीं 3 और डायरियां :  
बुधवार शाम से शुरू हुई यह छापेमारी गुरुवार तड़के तक चलती रही। इस दौरान करीब 18 घंटे तक चली रेड में अर्पिता के फ्लैट से 3 डायरी भी मिली हैं, जिसमें लेनदेन की बात कोडवर्ड में दर्ज है। इसके अलावा ईडी ने घर से 2600 पेज का एक और डॉक्यूमेंट बरामद किया है, जिसमें पार्थ और अर्पिता की जॉइंट प्रॉपटी की बात है।

अर्पिता के पहले घर से मिली थी ब्लैक डायरी : 
इससे पहले अर्पिता के पहले घर में हुई छापेमारी के दौरान ईडी को 21 करोड़ कैश, 79 लाख रुपए की ज्वैलरी और 20 मोबाइल के अलावा एक ब्लैक डायरी मिली थी। इस डायरी में शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े कई राज छुपे थे। डायरी के 40 में से 16 पन्नों में घोटाले के दौरान पैसे के लेन-देन का जिक्र है। इसके अलावा कई बातें कोडवर्ड में भी लिखी गई हैं। इस ब्लैक डायरी के साथ ही एजुकेशन डिपार्टमेंट से जुड़ा एक लिफाफा भी बरामद हुआ था, जिसमें 5 लाख रुपए नगद थे।

ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी पर इस्तीफे का दबाव : 
ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी का नाम घोटाले में सामने आने के बाद TMC के नेता कुणाल घोष ने गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए कहा कि पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल सहित पार्टी के सभी पदों से फौरन बर्खास्त कर देना चाहिए। पार्थ अभी ममता सरकार में उद्योग मंत्री हैं। अपनी ही पार्टी में पार्थ के खिलाफ आवाज उठने से अब ममता बनर्जी पर भी दबाव है। 

क्या है शिक्षक भर्ती घोटाला : 
- 2016 में पश्चिम बंगाल के स्कूल सेवा आयोग (SSC) ने शिक्षकों की भर्ती के लिए एक परीक्षा आयोजित थी। 2017 में जब इसका रिजल्ट आया तो इसमें सिलीगुड़ी की बबीता सरकार का नाम टॉप-20 में था। इसके बाद आयोग ने ये लिस्ट रद्द कर दी थी। 
- बाद में आयोग ने नई लिस्ट जारी की जिसमें बबीता से 16 नंबर कम पाने वाली अंकिता अधिकारी का नाम टॉप पर था। अंकिता मंत्री परेश अधिकारी की बेटी है। इसके खिलाफ बबीता और कुछ लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए थे। 
- सीबीआई ने इस मामले में पार्थ चटर्जी से पूछताछ की क्योंकि 2016 में वो शिक्षा मंत्री थे। बाद में इस केस में पैसों के हेरफेर के चलते ईडी की एंट्री हुई। ईडी ने पार्थ चटर्जी और उनके करीबियों के घर छापा मारा, जिसमें अर्पिता मुखर्जी के घर  से अब तक 50 करोड़ कैश, 2 करोड़ की ज्वैलरी और 20 मोबाइल फोन जब्त किए जा चुके हैं। 

ये भी देखें : 

सेकेंड हैंड कार से चलने वाली अर्पिता कभी रहती थी इस घर में, जानें कैसे बन गई आलीशान फ्लैटों की मालकिन

शिक्षक भर्ती घोटाला: अर्पिता मुखर्जी ने खोल दी ममता बनर्जी के मंत्री की कलई, पूछताछ में कह दी इतनी बड़ी बात

जिसके घर मिले 21 करोड़ कैश वो दिखने में किसी हीरोइन से कम नहीं, फिल्मों में भी काम कर चुकी अर्पिता मुखर्जी

ममता बनर्जी के राज में हुए ये 6 बड़े घोटाले, एक घपले में तो पैसे की कोई थाह नहीं

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

अब बदलेगा भारत के इस राज्य का नाम, जानिए परिवर्तन की पूरी कहानी और केंद्र सरकार की मंजूरी
Delhi Airport Emergency: बाल-बाल बचे 150 यात्री! स्पाइसजेट फ्लाइट SG121 का इंजन फेल, क्या था कारण?