
Heavy Rain Alert: देश में इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। भारत के मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 7 दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होती रहेगी।
इस बीच, एक नहीं बल्कि दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाले हैं, जिससे मौसम और ज्यादा बदलाव हो सकता है। मानसून भी अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि किन-किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोग सतर्क रह सकें।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बना गहरा दबाव पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों को पार कर सकता है, जिससे तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दस्तक दे दी है। अगले 1-2 दिनों में यह पश्चिम बंगाल और बिहार के अन्य हिस्सों में भी पहुंच सकता है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम भी देश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्या जनवरी 2026 से रिटायर होने वाले कर्मचारियों को मिलेगा 8वें वेतन आयोग का फायदा
दक्षिण भारत में 30 मई से 1 जून तक केरल और कर्नाटक में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी।
पूर्वोत्तर भारत में भी 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश के आसार हैं। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.