Watch Video: सैम पित्रोदा ने राजीव गांधी के बारे में क्या कह दिया? सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

Published : Jan 10, 2024, 01:14 PM IST
Sam Pitroda

सार

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के करीबी सैम पित्रोदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सैम पित्रोदा जो बातें कर रहे हैं, वह कांग्रेस को भी परेशान करने वाली हैं। 

Sam Pitroda Viral Video. क्या ज्यादा लोगों से हाथ मिलाने की वजह से किसी के हाथ से खून निकल सकता है। क्या भारत के मेहनतकश मजदूर और किसानों के हाथ इतने सख्त होते हैं कि किसी से हाथ मिला लें सामने वाले के हाथ से खून निकल जाए। हां, ऐसा होता है बशर्ते वह हाथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का हो, जिनके हाथ बेहद मुलायम थे। यह कोई और नहीं बल्कि राजीव गांधी के बेहत करीबी रहे सैम पित्रादा कह रहे हैं। सैम पित्रोदा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या कह रहे सैम पित्रोदा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि कांग्रेस नेता और राजीव गांधी के करीबी रहे सैम पित्रोदा एक वाक्या बता रहे हैं। पित्रोदा कहते हैं कि एक शाम मैं और मेरी पत्नी राजीव जी से मिलने गए। मैंने देखा कि उनके हाथ से खून बह रहा है। तब मैंने आश्चर्य से पूछा कि यह खूब क्यों बह रहा है। इस पर राजीव गांधी ने कहा कि आज उन्होंने करीब 5000 लोगों से हाथ मिलाया है। यह सभी लोग या तो किसान थे या फिर मेहनतकश मजदूर थे। इनके हाथ इतने सख्त होते हैं कि खून निकल आया।

 

 

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट

सैम पित्रोदा के इस वीडियो पर यूजर्स ने कहा कि यह तो भारत की बड़ी और गरीब आबादी का मजाक उड़ाने का तरीका है। एक यूजर ने लिखा कि यह अमीरी का दिखावा करने की तरह है। यह यूजर ने कहा कि यह आदमी खुद को बुद्धिजीवी कहते हैं लेकिन यह तो क्रांतिकारी गुलामों जैसी भाषा बोल रहे हैं। किसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बेशर्मों की फौज बना रखी है। रोहन गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा कि यही सब बातें ही कांग्रेस की दुर्दशा का कारण हैं। देश में विपक्ष मजबूत होना चाहिए लेकिन इस तरह की बयानबाजी से तो ये कांग्रेस को ही खत्म कर देंगे। यूजर्स ने पित्रोदा को लेकर कई मीम्स भी शेयर किए हैं।

यह भी पढ़ें

Vibrant Gujarat Summit 2024 Live: 34 देशों के नेताओं का PM मोदी ने किया स्वागत, जानें किसने क्या-क्या कहा?

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो