जानें कौन हैं अरबपति जॉर्ज सोरोस, कुली से लेकर वेटर तक का किया काम, बैंक ऑफ इंग्लैंड को किया था तबाह

Published : Feb 17, 2023, 02:43 PM ISTUpdated : Feb 17, 2023, 02:55 PM IST
George Soros

सार

अरबपति जॉर्ज सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोरोस को करारा जवाब दिया है। जॉर्ज सोरोस का जन्म हंगरी में हुआ था। उन्होंने शॉर्ट सेलिंग कर बैंक ऑफ इंग्लैंड को तबाह कर दिया था।

नई दिल्ली। 92 साल के हेंगेरियन-अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान दिया है। अदाणी समूह को लेकर हिंडनबर्ग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के बारे में बोलते हुए जॉर्ज सोरोस ने कहा है कि अदाणी पर आए संकट से नरेंद्र मोदी कमजोर होंगे। इससे भारत में लोकतांत्रिक पुनरुद्धार का दरवाजा खुलेगा।

इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जॉर्ज सोरोस पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने देश के लोगों को भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को तबाह करने की साजिश करने वाली विदेशी ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। दरअसल, जॉर्ज सोरोस नरेंद्र मोदी के कड़े आलोचक रहे हैं। जॉर्ज सोरोस का जन्म हंगरी में हुआ था। उन्होंने कुली से लेकर वेटर तक का काम किया है। सोरोस को बैंक ऑफ इंग्लैंड को तबाह करने वाले व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता है।

कौन हैं जॉर्ज सोरोस?

मार्च 2021 की रिपोर्ट के अनुसार जॉर्ज सोरोस के पास 8.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। पश्चिमी मीडिया के अनुसार उन्होंने 32 बिलियन डॉलर ओपन सोसाइटी फाउंडेशन को दान दिया है। उनका जन्म हंगरी के बुडापेस्ट में हुआ था। हंगरी पर नाजी द्वारा कब्जा किए जाने के दौरान वह बच गए थे। वह 1947 में यूनाइटेड किंगडम चले गए थे। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से Bsc किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे में कुली से लेकर नाइट क्लब में वेटर के रूप में काम किया।

पढ़ाई पूरी करने के बाद 1950 में जॉर्ज सोरोस ने अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने यूके में कई बैंकों में नौकरी की। उन्होंने 1969 में अपना हेज फंड शुरू किया था। 1970 में सोरोस ने 12 मिलियन डॉलर से दूसरा हेज फंड लॉन्च किया। 2011 में फंड का मूल्य 25 बिलियन डॉलर था।

यह भी पढ़ें- अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद: अरबपति जॉर्ज सोरोस ने PM मोदी पर किया हमला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब

बैंक ऑफ इंग्लैंड को किया था तबाह

जॉर्ज सोरोस को बैंक ऑफ इंग्लैंड को तबाह करने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। 1992 में उन्होंने शॉर्ट सेलिंग करते हुए 10 बिलियन डॉलर मूल्य के पाउंड बेच दिए थे। इससे बैंक ऑफ इंग्लैंड को भारी नुकसान हुआ था। शॉर्ट सेलिंग से जॉर्ज सोरोस को 1 बिलियन डॉलर का मुनाफा हुआ था।

खुद को उदारवादी बताते हैं जॉर्ज सोरोस
जॉर्ज सोरोस राजनीतिक विचारधारा के मामले में खुद को प्रगतिशील और उदारवादी बताते हैं। सोरोस ने यूक्रेन-रूस युद्ध के बावजूद रूस से सस्ता तेल खरीदने के लिए भी भारत सरकार पर हमला किया था। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार 8.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सोरोस दुनिया के 253वें सबसे धनी व्यक्ति हैं।

यह भी पढ़ें- गौ तस्करों मौत पर पॉलिटिक्स-VHP ने उठाया सवाल-आग लगी या लगाई, बिना जांच कैसे बजरंग दल का नाम लिया?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?