IC 814: कौन हैं रचना कात्याल, जानें अनुभव सिन्हा की वेब सीरिज से क्या है कनेक्शन

Published : Sep 04, 2024, 08:34 PM IST
ic814 rachna katyal

सार

1999 में कंधार विमान अपहरण के दौरान आतंकवादियों ने जहाज में सवार रुपिन कात्याल की हत्या कर दी थी। उनकी विधवा रचना कात्याल को काफी बाद में पति की हत्या का पता चला था। जानें अब कहां हैं रचना कात्याल?

IC 814: डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की वेब सीरिज IC 814: The Kandahar Hijack इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल, फिल्म पर ऑरिजिनल नामों को बदलने और तथ्यों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। 1999 में कंधार विमान अपहरण की सच्ची कहानी पर बेस्ड इस मूवी में 5 आतंकवादियों के रियल नामों की जगह हिंदू नाम रखे गए, जिससे विवाद हो गया। बता दें कि कंधार विमान अपहरण के दौरान आतंकवादियों ने जहाज में सवार रुपिन कात्याल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। वहीं, उनकी पत्नी रचना कात्याल को छोड़ दिया था। बता दें कि फिल्म में उनका किरदार रेणुका पुरोहित ने निभाया है।

हनीमून मनाकर काठमांडू से लौट रहे थे रुपिन कात्याल

24 दिसंबर 1999, ये वही मनहूस दिन था जब रुपिन कात्याल पत्नी रचना के साथ नई-नई शादी के बाद हनीमून मनाकर काठमांडू से वापस लौट रहे थे। उस वक्त रचना कात्याल की उम्र महज 20 साल थी। 5 आतंकवादियों ने मिलकर विमान को हाइजैक कर लिया और इसके बाद उसे अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट ले गए।

विमान हाइजैक के पहले ही दिन कर दी रुपिन की हत्या

आतंकवादियों ने अपहरण के पहले ही दिन रुपिन कात्याल की चाकू घोंपकर उस वक्त हत्या कर दी थी, जब उन्हें 9 अन्य पैसेंजर्स के साथ अलग से बिजनेस क्लास में ले गए थे। हालांकि, आतंकियों ने उनकी हत्या की बात छुपाकर रखी। यहां तक कि पत्नी रचना कात्याल को भी नहीं मालूम था कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं है।

अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे रुपिन कात्याल

रुपिन कात्याल की शादी 3 दिसंबर, 1999 को सोनीपत के पास स्थित गोहाना की रहने वाली रचना से हुई। शादी के बाद कपल हनीमून के लिए नेपाल की राजधानी काठमांडू गया था। शादी के महज 21 दिन बाद ही वहां से लौटते समय उनका प्लेन हाइजैक हो गया था। रुपिन की हत्या के बाद आतंकियों ने जब दुबई एयरपोर्ट में उनकी डेडबॉडी उतारी तब भी रचना कात्याल को इसकी जानकारी नहीं थी कि उनकी हत्या हो चुकी है। रचना को लगा कि उन्हें दुबई के किसी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

जब फोटो की तरफ इशारा करते हुए रो पड़े रुपिन के पापा

रचना कात्याल के ससुरालवालों ने काफी दिनों तक रुपिन की मौत की खबर उनसे छुपाकर रखी। यहां तक कि उन्हें अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया। काफी दिनों तक रुपिन के न आने पर जब उन्होंने बहुत जिद की तो ससुर ने रुपिन की एक फोटो की तरफ इशारा करते हुए कहा था- अब यही है तुम्हारा रुपिन।

ससुर ने कराई रचना कात्याल की दूसरी शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटे की मौत के बाद रुपिन के पिता ने रचना को गोद ले लिया। इसके बाद उन्होंने इंडियन एयरलाइंस में बात करके रचना की नौकरी लगवाई। इसके बाद चंद्रमोहन कात्याल ने रचना की शादी दूसरी जगह कराई और बाप बनके बेटी का कन्यादान किया। रचना कात्याल की शादी एक MNC कंपनी में काम करने वाले मैनेजर से हुई। शादी के बाद 2002 में रचना कात्याल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

ये भी देखें : 

IC814: सच्चाई से कोसों दूर फिल्म, हाइजैक विमान के Crew ने बताई हकीकत

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान