2025 की वो 7 घटनाएं जिन्हें ताउम्र नहीं भुला पाएंगे 140 करोड़ भारतीय

Published : Dec 30, 2025, 06:05 PM ISTUpdated : Dec 30, 2025, 06:07 PM IST

Year Ender 2025: 2025 अब अलविदा कहने को तैयार है। ये वो साल है, जो अच्छी खबरों के साथ ही कभी न भूल पाने वाले दर्द भी देकर गया। जानते हैं 2025 के कुछ ऐसे पलों को जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

PREV
17
1- धार्मिक हादसा: महाकुंभ भगदड़

2025 की शुरुआत यानी 29 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर संगम नोज के पास चार जगहों पर भगदड़ मची। इसमें करीब 82 लोगों की जान चली गई। और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए।

27
2- सैन्य गौरव: ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल, 26 पर्यटक मारे गए) के 14 दिन बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और PoK में 9 ठिकानों पर ब्रह्मोस मिसाइल से हमला किया। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। 1971 के बाद यह भारत का सबसे बड़ा मिलिट्री ऑपरेशन था, जिसने पाकिस्तानी सेना को डराया।

37
3- विमान हादसा: अहमदाबाद प्लेन क्रैश

12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गई। एयरपोर्ट के नजदीक एक मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग पर गिरे भारी-भरकम विमान की वजह से जहां उसमें सवार 241 यात्री मारे गए, वहीं हॉस्टल में पढ़ने वाले 39 डॉक्टर्स की भी जान चली गई।

47
4- दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़

15 फरवरी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ के दौरान भगदड़ मची, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। यह हादसा प्लेटफॉर्म 14-15 पर भारी भीड़, यात्रियों के बीच भ्रम और एक यात्री का भारी सामान गिरने से फैली अफरातफरी के चलते हुआ।

57
5- बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़

बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैन्स जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान ज्यादा भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

67
6- लाल किला कार ब्लास्ट

10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास शाम 6.52 बजे कार में जोरदार धमाका हुआ। इससे कार के आसपास चलने वाले वाहनों के चीथड़े उड़ गए। इस धमाके में 40 किलोग्राम हाई ग्रेड विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। इस आतंकी घटना में आत्मघाती हमलावर उमर भी मारा गया। इस आतंकी हमले में 13 लोगों की मौत हुई, जबकि 32 घायल हुए थे।

77
7- गोवा नाइटक्लब अग्निकांड

6 दिसंबर को गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में आग लगने की वजह से वहां काम करने वाले 20 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा इस हादसे में 5 टूरिस्ट भी मारे गए, जिनमें 3 दिल्ली के एक ही परिवार से थे। इस अग्निकांड में रेस्टोरेंट के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया।

Read more Photos on

Recommended Stories