पति की प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने 5 गुंडों से कराया गैंगरेप, खुद जमीन पर पटका, किया यह नीच काम

Published : May 30, 2022, 03:07 PM IST
पति की प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने 5 गुंडों से कराया गैंगरेप, खुद जमीन पर पटका, किया यह नीच काम

सार

हैदराबाद की एक महिला ने पति की प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए पांच गुंडों से उसका गैंगरेप करा दिया। इस दौरान वह पीड़िता को जमीन पर पटककर पकड़े रही। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   

हैदराबाद। पति की प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए एक महिला ने जघन्य अपराध किया। घटना तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के गाचीबोवली की है। महिला ने पांच गुंडों से पति की प्रेमिका का गैंगरेप कराया। उसने खुद महिला को जमीन पर पटका और बलात्कार के दौरान उसे पकड़े रही। 

रविवार को पीड़ित महिला द्वारा दर्ज कराए गए केस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनमें पांच गुंडे और उन्हें बुलाने वाली महिला भी शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं। पीड़िता एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में महिला के 32 साल के पति से मिली थी। वह भी यूपीएसपी परीक्षा की तैयारी कर रही है। कुछ समय बाद दोनों करीब आ गए। महिला कई बार अपने प्रेमी के घर गई, जहां वह पत्नी के साथ रहता था।

महिला को पति पर हो गया था शक
गाचीबोवली के इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि बाद में पीड़िता उसी घर के दूसरे हिस्से में शिफ्ट हो गई, जिसमें उसका प्रेमी रहता था। अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक वह उस घर में रही। इसी दौरान पत्नी को शक हो गया कि पति का संबंध उस महिला से है। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी करने वाले व्यक्ति की पत्नी और उसकी प्रेमिका के बीच कई बार झगड़ा हुआ। झगड़े के चलते प्रेमिका ने घर खाली कर दिया और दूसरे जगह रहने चली गई, लेकिन महिला के पति से उसका रिश्ता बना रहा।

विवाद के हल के लिए बुलाया और करा दिया गैंगरेप 
इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि 26 मई को महिला ने पीड़िता को विवाद के हल के लिए अपने घर बुलाया। पीड़िता को डर था, इसलिए वह अपने परिजनों के साथ आई, लेकिन महिला ने परिजनों से कहा कि वे बाहर ठहरें। दोनों अकेले में बात करेंगी। यह सुन पीड़िता के परिजन बाहर ही रुक गए। पीड़िता घर में घुसी तो देखा कि पांच अनजान लोग पहले से मौजूद हैं। वह बचकर भाग पाती इससे पहले ही सभी ने उसे पकड़ लिया। 

यह भी पढ़ें- इस रूसी राइफल से हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या, हमलावरों ने बरसाई 30 गोलियां, तिहाड़ जेल से जुड़े तार

सभी ने महिला को जमीन पर पटक दिया और उसके मुंह में कपड़ा भर दिया। सभी ने पहले उसकी पिटाई की। इसके बाद चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान महिला पीड़िता को पकड़े रही। पांचवा आरोपी रेप कर पाता इससे पहले ही महिला को किसी तरह चिल्लाने का मौका मिल गया। उसकी आवाज सुन घर बाहर मौजूद परिजन पहुंच गए। परिजनों के आने पर गुंडे भाग गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले महिला को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत के चेहरे पर काली स्याही फेंकी, कुर्सियां तक चलीं, सामने आया वीडियो

PREV

Recommended Stories

पतली एग्जिट, ताड़ के पत्तों का ढांचा, बड़ी DJ नाइट और फिर चीखों से गूंज उठा गोवा नाइटक्लब
गोवा नाइटक्लब फायर ट्रेजेडी: 25 मौतें, CM ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच-खुलेंगे कई चाैंकाने वाले राज