
नई दिल्ली. शादी एक ऐसा बंधन है, जिसमें बंधने के बाद पति और पत्नि ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करते हैं।लेकिन सच्चाई सब जानते हैं कि किसी को पहले तो किसी को बाद में दुनिया को अलविदा कहना ही होता है। बावजूद इसके कभी-कभी यह भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है कि जीवन साथी बीच राह में छोड़कर चला गया हो। कुछ इसी प्रकार की घटना नई दिल्ली से सामने आई है। जिसमें एक महिला टीचर को अपने पति के गुजरने का यकीन ही नहीं हो रहा है। जिसके कारण दो दिनों तक वह अपने पति के मृत शरीर के पास बैठी रही और रात में उसके करीब में सोई भी।
बेटी को शक हुआ तो खुला राज
बताया जा रहा कि पत्नी अपने पति से इस कदर प्रेम करती थी कि उसे अपने पति के मौत का दो दिनों तक भरोसा ही नहीं कर पाईं। पत्नी अपने पति के डेडबॉडी के पास बैठी रहीं और रात को करीब सोती रहीं। जिसके बाद घर में रहने वाली इकलौती बेटी को शक हुआ तब जाकर राज खुला। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
दिल की बीमारी से पीड़ित था पति
पुलिस के मुताबिक, जय कुमार (59) रेलवे में इंजिनियर थे। वह परिवार के साथ कमला मार्केट थाना इलाके के थॉमसन रोड स्थित रेलवे कॉलोनी में रहते थे। उनकी पत्नी मीना (55) स्कूल टीचर हैं। दोनों की एक बेटी है। जय कुछ साल से दिल की बीमारी से पीड़ित थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई। पत्नी मीना को इस पर यकीन नहीं हुआ और उसने किसी से इसे जाहिर भी नहीं किया।
जब कोई पूछता कहती, आराम कर रहे हैं
बेटी और नौकरानी के पूछने पर वह बताती कि वो कमरे में आराम कर रहे हैं। मीना खुद रात में पति के पास सोती और दिन भर वहीं बैठी रहती। आखिरकार तीसरे दिन बुधवार सुबह बेटी कमरे में गई तो पिता के नाक से खून आ रहा था। ऐसे में उसे शक हुआ तो उसने तुरंत अपने मामा को कॉल कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कमला मार्केट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को अपने कब्जे में लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जय को मृत घोषित कर दिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.