पत्नी किंजल का दावा, पिछले 20 दिनों से गायब हैं हार्दिक पटेल, पुलिस नहीं दे रही जानकारी

Published : Feb 14, 2020, 08:44 AM ISTUpdated : Feb 14, 2020, 12:27 PM IST
पत्नी किंजल का दावा, पिछले 20 दिनों से गायब हैं हार्दिक पटेल, पुलिस नहीं दे रही जानकारी

सार

पाटिदार नेता हार्दिक पटेल की पत्नी किंजल ने गुजरात की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि हार्दिक पिछले 20 दिनों से गायब हैं। उन्होंने प्रशासन पर हार्दिक को टारगेट कर रही है। 

अहमदाबाद. पाटिदार नेता हार्दिक पटेल की पत्नी किंजल ने गुजरात की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि हार्दिक पिछले 20 दिनों से गायब हैं। उन्होंने प्रशासन पर हार्दिक को टारगेट कर रही है। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा, मेरे पति पिछले 20 दिनों से गायब हैं। हमें नहीं पता कि वे कहा हैं। उन्होंने कहा, 18 जनवरी को देशद्रोह के आरोप में हार्दिक की गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन पुलिस उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही। 

जो भाजपा में शामिल हुए, उन पर नहीं हो रही कार्रवाई
उन्होंने आरोप लगाया, 2017 में सरकार ने कहा था कि पाटिदारों के ऊपर से सभी केस वापस लिए थे। लेकिन सिर्फ हार्दिक को क्यों परेशान किया जा रहा है। जो नेता भाजपा में शामिल हुए, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, सरकार नहीं चाहती कि वे लोगों से मिलें और उनके मुद्दे उठाएं। हालांकि, अभी हार्दिक से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। 

11 फरवरी को किया था आखिरी ट्वीट
हार्दिक पटेल ने आखिरी ट्वीट 11 फरवरी को किया था। इसमें उन्होंने केजरीवाल को सीएम बनने पर बधाई दी थी। इससे पहले उन्होंने 10 फरवरी को एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था, पंचायत चुनाव से पहले गुजरात सरकार उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है। उन्होंने कहा, चार साल पहले सरकार ने उनके खिलाफ गलत केस दर्ज किए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने इन केसों की लिस्ट मांगी थी, उनमें यह केस शामिल नहीं था। मुझे गिरफ्तार करने के लिए 15 दिन पहले पुलिस घर में आई। लेकिन मैं घर में नहीं था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Holi 2026 Pics: पटना से दिल्ली, 10 तस्वीरों में देखें देशभर में लोगों ने कैसे मनाया रंगों का त्योहार
HOLI PHOTOS: राहुल गांधी से केजरीवाल-रेखा गुप्ता तक, देखें देशभर के नेताओं ने कैसे खेली होली