
हैदराबाद. देश में महिलाओं के खिलाफ हैवानियत की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद से लगातार रेप पर रोक लगाने के लिए तमाम कवायदें की जा रही हैं। इन सब के बीच दुष्कर्म का ताजा मामला तेलंगाना का है, जहां एक 48 वर्षीय महिला को उसके 34 वर्षीय दामाद ने शराब के नशे में कथित तौर पर अपने हवस का शिकार बनाया है। रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना पुंजागुट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी शख्स ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
बेटी और दामाद के साथ रहती थी महिला 1
जानकारी के मुताबिक रेप पीड़िता पिछले कुछ सालों से अपनी बेटी और दामाद के साथ ही रह रही है। पुलिस ने बताया कि घटना बीते 13 नवंबर की है। रात को शराब के नशे में शख्स अपनी सास के कमरे में घुस गया। महिला उस समय गहरी नींद में सो रही थीं। जिसका आरोपी ने फायदा उठाया और कथित तौर पर महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि जब दामाद ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, तब उसकी बेटी काम पर गई हुई थी।
मां ने बेटी को बताई आपबीती, दर्ज कराई शिकायत
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एफआइआर में दर्ज महिला के बयान के मुताबिक, बेटी जब घर आई, तब दुष्कर्म पीडि़ता ने पूरी घटना के बारे में उसे बताया। आरोपी शख्स से जब उसकी पत्नी ने इसके बारे में पूछा, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। शख्स ने कहा कि शराब के नशे में उससे यह गलत काम हुआ और वह माफी मांगने लगा। इसके बाद मां-बेटी पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।
ऑटो ड्राइवर ने लड़की से किया रेप
हैदराबाद में 18 साल की लड़की से ऑटो ड्राइवर ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। ये घटना 8 दिसंबर की रात की है। ऑटो ड्राइवर ने रेप को तब अंजाम दिया, जब लड़की अपनी 10 साल की छोटी बहन के साथ दादी के घर जा रही थी। इसी दौरान वह रास्ता भूल गई तो आरोपी के भाई ने उन दोनों को देखा। आरोपी का भाई भी ऑटो रिक्शा चलाता है। जब दोनों बहनों को लेकर अपने घर पहुंचा तो उसकी मां ने उसे डांटा और अपने छोटे बेटे को उन दोनों को घर छोड़ आने के लिए भेजा। जिसके बाद आरोपी ने लड़की को एक लॉज में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया और स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.