
पुडुचेरी. साल 2019 खत्म होने वाला है, कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में नए साल के स्वागत के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में कई तरह की तैयारियां की गई हैं। इस क्रम में पुडुचेरी का जूका कैफे भी है, जहां भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का स्टैच्यू बनाया गया है। खास बात यह है कि पूरा स्टैच्यू केक के जरिए बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई 5.10 फीट और वजन 321 किलो है।
हर साल बनता है खास स्टैच्यू
जूका कैफे की खास बात यह है कि हर साल देश की मशहूर हस्तियों के सम्मान में उनका स्टैच्यू बनाता है। इस बार विंग कमांडर अभिनंदन का स्टैच्यू बनाया गया है।
स्टैच्यू बनाने में लगे 132 घंटे
विंग कमांडर अभिनंदन का स्टैच्यू बनाने में 132 घंटे लगे। इसका वजन 321 किलो है। इससे पहले यहां पर महात्मा गांधी, एपीजे कलाम, चार्ली चैपलिन, रजनीकांत और धोनी का स्टैच्यू बन चुका है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.