Weather Report: उत्तरभारत में कोहरा छाए रहने का अलर्ट, कश्मीर में 'चिल्लाई कलां' की शुरुआत, डल झील जमी

 उत्तर भारत सहित देश के तमाम राज्यों में टेम्परेचर गिरने लगा है। कई राज्य खासकर; पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरा होने लगा है। इस बीच कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुए सर्दी के सबसे चरम 40 दिन की शुरुआत शुष्क मौसम से हुई। आगे भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 

Amitabh Budholiya | Published : Dec 22, 2022 4:17 AM IST / Updated: Dec 22 2022, 09:48 AM IST

मौसम डेस्क. उत्तर भारत सहित देश के तमाम राज्यों में टेम्परेचर गिरने लगा है। कई राज्य खासकर; पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरा होने लगा है। इस बीच कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुए सर्दी के सबसे चरम 40 दिन की शुरुआत शुष्क मौसम से हुई। आगे भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि हिमालयीन क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी संभव है। जानिए मौसम का हाल...


भारत मौसम विभाग(IMD) और स्काईमेट वेदर के अनुसार आजकल में तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।


स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार बीते दिन लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु और सिक्किम के दक्षिण तटीय क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। गंगा के मैदानी इलाकों में पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा तक घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।


कश्मीर घाटी में लगातार शीतलहर के बीच सबसे कठोर 40-दिवसीय सर्दियों की अवधि 'चिल्लाई कलां' 21 दिसंबर को शुष्क मौसम के साथ शुरू हुआ। श्रीनगर में डल झील के आंतरिक हिस्से मंगलवार रात आंशिक रूप से जम गए। मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर और लद्दाख के सभी मौसम स्टेशनों पर रात के दौरान पारा शून्य डिग्री से नीचे चला गया। श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने के कारण रात के दौरान डल झील के पानी की ऊपरी परत कुछ भीतरी इलाकों में जम गई थी। (तस्वीर जम्मू की है)

श्रीनगर सहित कश्मीर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर मौसम के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया, जो शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पिछले शुक्रवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी में इस मौसम के पिछले न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।"
रीनगर, 21 दिसंबर (भाषा) कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है और श्रीनगर में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को मौसम का अब तक का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर मौसम विभाग की डायरेक्टर सोनम लोटस ने बताया कि 25 दिसंबर तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम बने रहने की उम्मीद है। हालांकि इसी अवधि में जम्मू के मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। 26 से 30 दिसंबर तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कश्मीर के छिटपुट स्थानों, जम्मू के ऊंचे इलाकों और जम्मू क्षेत्र के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी।

26-27 दिसंबर के दौरान हिमपात और कम तापमान के कारण मुगल रोड, जोजिला, कर्ण, सदना टॉप आदि स्थानों पर सतही परिवहन अस्थायी रूप से बाधित हो सकता है। हालांकि किसी बड़े हिमपात की कोई भविष्यवाणी नहीं है।

यह भी पढ़ें
कश्मीर में 40 दिन की कड़कड़ाती ठंड का सीजन 'चिल्लाई कलां' शुरू, कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, Alert रहें
चीन में coronavirus: अंतिम संस्कार के लिए भी देनी पड़ रही रिश्वत, वर्ना लंबी लाइन

Share this article
click me!