ये दिल्ली है: लड़की को मुक्का मारा, नाक से बह रहा था खून; पुलिस से मदद मांगी पर नहीं कोई आया

Published : Nov 04, 2019, 06:04 PM IST
ये दिल्ली है: लड़की को मुक्का मारा, नाक से बह रहा था खून; पुलिस से मदद मांगी पर नहीं कोई आया

सार

घटना राजधानी के सबसे पॉश इलाकों में से एक साउथ दिल्ली में रविवार शमा 7 बजे की है। घटना तब हुई जब लड़की कार से घर लौट रही थी।

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली पिछले कई दिनों से फोन छिनौती की घटनाओं की वजह से चर्चा में रहा है। अपराधियों का शिकार बनने वालों में प्रधानमंत्री के रिश्तेदार से लेकर जज और कई दूसरे अफसरों का नाम सामने आया है। लेकिन फोन झपटने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली की पुलिस पर सवाल भी उठ रहे हैं।

अब एक लड़की का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात ये है कि पीड़िता ने मदद के लिए पुलिस को दो-दो बार फोन किया मगर उधर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। लड़की से बदतमीजी हुई, मारपीट हुई और भी बुरी वारदात हो सकती थी। घटना राजधानी के सबसे पॉश इलाकों में से एक साउथ दिल्ली में रविवार शमा 7 बजे की है। घटना तब हुई जब लड़की कार से घर लौट रही थी।

पूरा मामला भी जान लीजिए

जिस पीड़िता का जिक्र किया जा रहा है उसका नाम निमरन सिंह है। उसका कहना है कि जब वह घर लौट रही थी उसी दौरान चार-पांच लड़के कार का रास्ता रोककर बाइक पर खड़े हो गए। निमरन ने हॉर्न बजाया। लेकिन लड़के हटे नहीं। लड़की ने जब गाड़ी का विंडो नीचे कर सवाल करना चाहा तो एक लड़का फोन छीनने की कोशिश करने लगा। फोन के कार में गिर गया और लड़के ने निमरन को कोर से चेहरे पर मुक्का मार दिया। लड़की के नाक से खून निकलने लगा।

पुलिस से नहीं मिली मदद

निमरन के मुताबिक उसने अपनी गाड़ी बंद नहीं की और स्पीड बढ़ा दिया। पुलिस को भी 112 और 100 नंबर पर कॉल करने की कोशिश की। मगर फोन नहीं लगा। इसके बाद वह खुद थाने गई। घटना की जानकारी भी दी। मगर शिकायत नहीं लिखी गई। उसे अगले दिन सुबह आने को कहा गया। महिला का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती की वजह से लड़कों का घूमना टहलना बढ़ रहा है। वह 15 साल से यहां रहती आ रही है। उसके दो छोटे-बच्चे भी हैं। शिकायत पर हमेशा पुलिस आती है, पर तब-तक बदमाश भाग जाते हैं। लेकिन घटना के बावजूद पुलिस नहीं आई।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video