हैदराबाद, उन्नाव और अब पश्चिम बंगाल में महिला का जला शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका

Published : Dec 05, 2019, 02:39 PM ISTUpdated : Dec 05, 2019, 02:59 PM IST
हैदराबाद, उन्नाव और अब पश्चिम बंगाल में महिला का जला शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका

सार

हैदराबाद में डॉक्टर के साथ गैंगरेप फिर हत्या, 6 दिन बाद उन्नाव में रेप पीड़िता को जलाया और अब खबर है कि पश्चिम बंगाल के मालदा में एक महिला का जला हुआ शव मिला है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके साथ बलात्कार किया गया फिर हत्या कर दी गई।

कोलकाता. हैदराबाद में डॉक्टर के साथ गैंगरेप फिर हत्या, 6 दिन बाद उन्नाव में रेप पीड़िता को जलाया और अब खबर है कि पश्चिम बंगाल के मालदा में एक महिला का जला हुआ शव मिला है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके साथ बलात्कार किया गया फिर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मालदा के इंग्लिश बाजार में घटना हुई। महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। 

उन्नाव में रेप पीड़िता को जलाया गया

यूपी के उन्नाव में भी एक रेप पीड़िता को जलाने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले यहां महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भी भेजा। हाल ही में वे जमानत पर जेल से बाहर आ गए। मामले में गुरुवार को महिला कोर्ट जा रही थी, रास्ते में सुबह करीब चार बजे दोनों नामजद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। एडीजी जोन एसएन साबत ने बताया, मुख्य आरोपी सहित पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

28 नवंबर को डॉक्टर से गैंररेप फिर हत्या

हैदराबाद में 28 नवंबर की सुबह एक डॉक्टर की जली हुई लाश मिली थी। पड़ताल में पता चला कि पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया फिर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Train Loco Pilot: स्टेशन पर ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर जाएगी, लोको पायलट को कैसे पता चलता है?
Mamta Kafle Murder Case: पत्नी की मौत को बताया आत्महत्या, फिर शव के टुकड़े क्यों किए? कोर्ट में नरेश भट्ट का दावा