
कोल्लम. केरल में 25 साल की महिला की सांप के काटने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि महिला के पति ने ही हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए वह पिछले 5 महीने से प्लानिंग कर रहा था।
उत्तरा अपने बेडरूम में बेसुध मिली थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत पर परिजनों के सवाल उठाने के बाद पुलिस को पति पर शक हुआ।
ऐसे खुली पोल
पड़ोसियों ने बताया कि जब उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो उन्होंने देखा कि कमरे का एसी चल रहा था और घर के सभी खिड़की दरवाजे बंद थे। ऐसे में सांप के घर के अंदर आने का सवाल ही नहीं उठता। शुरुआत में उत्तरा के पति सूरज ने पुलिस को बताया कि उसे यह नहीं पता था कि महिला को सांप ने काटा है। हालांकि, बाद में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
सांप ने महिला को महीने में दो बार काटा
उत्तरा को सांप ने महीने में दो बार काटा था। 2 मार्च को महिला को सांप ने काटा था। इसके बाद मई में भी महिला अपने घर पर बेसुध मिली थी। हालांकि, उसका पति और बच्चा भी उसी कमरे में सो रहा था।
सूरज ने कबूला अपना गुनाह
जांच के दौरान पुलिस ने सूरज और उसके कुछ दोस्तों से पूछताछ की। पुलिस को पता चला कि सूरज पहले की घटनाओं के दौरान सांप बेचने वाले के संपर्क में था। उसने 10 हजार रुपए में सांप खरीदा था। पूछताछ के दौरान सूरज ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.