जो डॉक्टर नहीं कर पाए उसे AI ने कर दिखाया, 15 बार IVF फेल होने के बाद 19 साल बाद महिला हुई प्रेग्नेंट

Published : Jun 12, 2025, 02:49 PM IST
AI Pregnancy Success

सार

AI Pregnancy Success: महिला और पुरुष दोनों में संतान न होने की समस्या यानी तेजी से बढ़ रही है। कई कपल्स IVF जैसी तकनीकों का सहारा लेते हैं लेकिन कई बार ये इलाज भी फेल हो जाते हैं। अब इस मुश्किल में AI यानी AI नई उम्मीद बनकर उभरा है।

AI Pregnancy Success: महिला और पुरुष दोनों में इंफर्टिलिटी आज एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। दुनिया में कई कपल्स ऐसे हैं जो मां-बाप बनने का सुख नहीं पा सके हैं। हालांकि मेडिकल साइंस ने इस दिशा में IVF और सरोगेसी जैसी तकनीकों से कई लोगों को उम्मीद दी है। लेकिन ऐसे में भी IVF भी कई बार फेल हो जाता है, जिससे कपल्स का हौसला टूट जाता है।

AI ने किया चमत्कार

अब ऐसे में AI से नई उम्मीद जगी है। हाल ही में अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में डॉक्टरों ने AI की मदद से एक ऐसा चमत्कार किया है जिसे सोच पाना भी मुश्किल था। एक महिला जो पिछले 19 साल से मां नहीं बन सकी थी और जिसके 15 बार IVF फेल हो चुके थे। लेकिन अब वह प्रेग्नेंट हो गई है। यह सब AI की मदद से संभव हो पाया है। AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस मुश्किल में नई उम्मीद बनकर सामने आया है।

अमेरिका में हुआ चमत्कार

अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में डॉक्टरों ने एक महिला को प्रेगनेंट कराने में AI की मदद ली। ये महिला पिछले 19 साल से संतान के लिए कोशिश कर रही थी और 15 बार IVF फेल हो चुका था। AI की STAR तकनीक ने इस बार कमाल कर दिया।

यह भी पढ़ें: Indus Waters Treaty: भारत से दुश्मनी का असर, पानी को तरसा पाकिस्तान, सूख गए बांध

क्या है STAR टेस्ट?

STAR एक खास AI तकनीक है जो सीमन में छिपे हुए बेहद बारीक और हेल्दी स्पर्म को ढूंढ निकालती है। मशीन हर घंटे 80 लाख तस्वीरें लेती है और AI उन्हें स्कैन करता है। इससे सबसे अच्छे स्पर्म को पहचान कर सुरक्षित तरीके से निकाला जाता है। महिला के पति को एजोस्पर्मिया नाम की समस्या थी, जिसमें स्पर्म नजर नहीं आते या नहीं बनते। AI की मदद से स्पर्म ढूंढे गए और IVF के जरिए महिला गर्भवती हुई।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह
डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत