महिला ने रेलवे स्टेशन पर दिया बच्चे को जन्म, रेलवे कर्मचारियों की मदद से ऐसे कराई गई डिलीवरी

Published : Nov 21, 2019, 11:47 AM ISTUpdated : Nov 21, 2019, 12:04 PM IST
महिला ने रेलवे स्टेशन पर दिया बच्चे को जन्म, रेलवे कर्मचारियों की मदद से ऐसे कराई गई डिलीवरी

सार

एक महिला ने ट्रेन में यात्रा के दौरान बच्चे को जन्म दिया। मामला पनवेल रेलवे स्टेशन का है। महिला नेरुल से पनवेल जा रही ट्रेन में बैठी थी। तभी उसे दर्द हुआ और ट्रेन पनवेल रेलवे स्टेशन पर रोकी गई। वहां डॉक्टर और रेलवे कर्मचारियों की मदद से महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र. एक महिला ने ट्रेन में यात्रा के दौरान बच्चे को जन्म दिया। मामला पनवेल रेलवे स्टेशन का है। महिला नेरुल से पनवेल जा रही ट्रेन में बैठी थी। तभी उसे दर्द हुआ और ट्रेन पनवेल रेलवे स्टेशन पर रोकी गई। वहां डॉक्टर और रेलवे कर्मचारियों की मदद से महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है।

अचानक पेट में हुआ दर्द 

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला को अचानक पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद वह स्टेशन पर ही बेहोश हो गई। महिला की हालत देख स्टेशन पर मौजूद डॉक्टर और रेलवे कर्मचारियों ने महिला की मदद की और प्रसव कराया। 

- इसी साल इशरत शेख नाम की एक गर्भवती महिला अपने रिश्तेदार के साथ अंबिवली रेलवे स्टेशन से कुर्ला एक अस्पताल में जांच के लिए जा रही थी, उसी दौरान ट्रेन में उसे तेज दर्द हुआ। इसकी सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी गई। जिसके बाद स्टेशन पर स्ट्रेचर की व्यवस्था की गई और महिला ने वन रूपी क्लिनिक में बच्चे को जन्म दिया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग