गहरी नींद में सो रहे पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने डाला खौलता हुआ पानी, जानें क्यों उबाला गीजर का पानी

Published : Aug 18, 2022, 06:29 PM ISTUpdated : Aug 18, 2022, 08:07 PM IST
गहरी नींद में सो रहे पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने डाला खौलता हुआ पानी, जानें क्यों उबाला गीजर का पानी

सार

तमिलनाडु के रानीपेट में 29 साल की एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट जला दिया। पति घर में सो रहा था तभी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर गर्म पानी डाल दिया।   

चेन्नई। तमिलनाडु के रानीपेट के एक गांव में रहने वाली 29 साल की महिला टी प्रिया को शक था कि 32 साल का उसका पति एल थंगाराजी उसे धोखा दे रहा है। उसके दूसरी महिलाओं से संबंध हैं। इस बात से नाराज प्रिया ने खौलता हुआ पानी डालकर पति का प्राइवेट पार्ट जला दिया। 

थंगाराजी अपने घर में सो रहा था तभी प्रिया ने उसपर खौलता हुआ पानी डाल दिया। उसका प्राइवेट पार्ट 50 फीसदी जल गया है। वह श्रीपेरुमबुदुर की एक कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम करता है। प्रिया ने जैसे ही पानी डाला दर्द के मारे उसका पति चीखने लगा। पड़ोसी उसे पहले वालाजाह गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल ले गए। इसके बाद उसे वेल्लोर के सरकारी अस्पताल अदुक्कमपराई भेजा गया।

सात साल पहले हुई थी शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों की शादी सात साल पहले हुई थी। दंपति को एक बेटा और बेटी है। महिला को शक था कि उसके पति का किसी और महिला के साथ संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी। शनिवार को भी इसी मामले को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। इसके बाद थंगराज सोने चला गया था। 

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: समुद्र में बहते नाव से मिला हथियारों का जखीरा, तीन AK-47 राइफल बरामद

गीजर से खौलता हुआ पानी लिया और डाल दिया
प्रिया अपने पति से इस कदर नाराज थी कि उसने उसे सबक सिखाने का फैसला कर लिया था। वह बाथरूम में गई और गीजर ऑन कर दिया। कुछ देर बाद उसने एक बाल्टी गर्म पानी लिया और सो रहे पति के प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया। पानी पड़ते ही थंगराज चीखने लगा। उसकी आवाज सुन पड़ोसी पहुंचे और हॉस्पिटल ले गए। कावेरीपक्कम थाने की पुलिस ने टी प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में कैदी की हत्या मामलाः कोर्ट ने 15 आरोपियों को फांसी की तो 7 को 10 साल की सजा सुनाई

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान