
नई दिल्ली. दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में बुधवार को बुर्का पहनकर पहुंची यू ट्यूब चैनल चलाने वाली महिला को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि "बहुत सारे सवाल" करने पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान गुंजा कपूर के तौर पर हुई है। उसने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर खुद का परिचय यू ट्यूब चैनल "राइट नेरेटिव" के संचालक के तौर पर किया है।
बहुत सारे सवाल करने पर प्रदर्शनकारियों को हुआ शक
पुलिस के मुताबिक, उसने बहुत सारे सवाल किए, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को शक हुआ। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुंजा कपूर को पहचानने के बाद कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने उसके पकड़ लिया। इस घटना से शाहीन बाग में हलचल मच गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुंजा कपूर को फालो करते हैं
संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन चल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला को सरिता विहार थाने ले जाया गया, जहां उसकी पहचान की पुष्टि की गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वह अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर गुंजा कपूर को फालो करते हैं।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
file photo
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.