वित्त मंत्री से महिलाओं को बड़ी उम्मीद, कहा- करो कुछ ऐसा कि सुरक्षित रहे बेटी

Published : Feb 01, 2020, 09:37 AM IST
वित्त मंत्री से महिलाओं को बड़ी उम्मीद, कहा- करो कुछ ऐसा कि सुरक्षित रहे बेटी

सार

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज यानी 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज इसे पेश करेंगी। चूंकि वो खुद एक महिला हैं, ऐसे में अन्य महिलाओं को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं। 

नई दिल्ली: भारत की आधी आबादी को नए बजट से काफी उम्मीदें हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट में महिलाओं के लिए कई नई घोषणाएं कर सकती हैं। बजट के पिटारे में क्या है महिलाओं के लिए ख़ास, ये तो पिटारा खुलने के बाद पता चलेगा लेकिन महिलाओं ने वित्तमंत्री से कई चीजों की डिमांड की है। इसमें किचन में पैसों की बचत के अलावा बाहर सुरक्षा की डिमांड भी शामिल है। बात अगर पिछले साल की करें, तो बजट में निर्मला सीतारमण ने महिलाओं का खासा ध्यान रखा था। 

क्या है इस बार उम्मीदें?
सोशल मीडिया पर महिलाओं ने आने वाले बजट को लेकर वित्तमंत्री से कई तरह की डिमांड्स रखी है। इसमें महिलाओं ने उनसे सुरक्षा से लेकर महंगाई की मार कम करने तक की डिमांड रखी है। महिलाओं को उम्मीद है कि इस बार किचन में पैसों की बचत होगी। साथ ही उन्होंने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध में भी अपनी सुरक्षा की डिमांड रखी है। महिलाएं चाहती हैं कि बजट ऐसा हो कि उनके घर का खर्च आराम से चले। दाल, चावल, गेंहू, फल चीनी आदि सस्ता हो जाए। 

महिला सशक्तिकरण की डिमांड 
महिलाएं चाहती हैं कि इस बार बजट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए इंतजाम हों। कई महिलाओं ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ई-चौपाल और ई-नेट का भी आइडिया दिया है। महिलाओं ने कहा कि निर्भया फंड को भी ठीक से लागू किया जाना चाहिए। साथ ही घरेलु महिलाओं की आय को टैक्स मुक्त करना चाहिए। 

पेट्रोल-डीजल की कम हो कीमत 
महिलाओं का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण ऑफिस जाने में भी खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में आइए चीजें जो हर दिन काम में आती हैं, उनके दाम घट जाए, ताकि पैसों की बचत हो पाए। इसके अलावा बीमा, लोन और म्यूचल फंड्स जैसी बचत की चीज में देने वाले टैक्स में भी कटौती करने की डिमांड रखी है।  


 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया
ईरान एयरस्पेस बंद का बड़ा असर: एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट प्रभावित-जानें विकल्प