11 राज्यों और UTs की महिलाओं ने बनाए पुरुषों से अधिक सेक्स पार्टनर, दगाबाजी में मर्द भी नहीं कम

Published : Aug 19, 2022, 01:16 PM IST
11 राज्यों और UTs की महिलाओं ने बनाए पुरुषों से अधिक सेक्स पार्टनर, दगाबाजी में मर्द भी नहीं कम

सार

NFHS के सर्वे के अनुसार 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक सेक्स पार्टनर बनाए। चार फीसदी पुरुषों ने पत्नी या लिव इन पार्टनर के अलावा दूसरी महिलाओं से संबंध बनाए।  

नई दिल्ली। एक रिसर्च से चौंकाने वाली जानकारी मिली है। NFHS (National Family Health Survey) के अनुसार 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक सेक्स पार्टनर बनाए। वहीं, पत्नी या प्रेमिका से दगाबाजी के मामले में पुरुष भी कम नहीं पाए गए। 
 
NFHS के डाटा के अनुसार जीवनसाथी से धोखा देकर किसी और महिला से संबंध बनाने के मामले में मर्द आगे दिखे। चार फीसदी पुरुषों ने पत्नी या लिव इन पार्टनर के अलावा दूसरी महिलाओं से संबंध बनाए। इस मामले में महिलाओं का प्रतिशत 0.5 फीसदी पाया गया। 

1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों पर हुआ सर्वे
नेशलन फेमिली हेल्थ सर्वे में 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों से बात की गई। इसमें पता चला कि कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर पुरुषों से अधिक हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्ष्यद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं। महिलाओं के एक से अधिक सेक्स पार्टनर के मामले में राजस्थान सबसे आगे है। यहां की महिलाओं के सेक्स पार्टनर की औसत संख्या 3.1 फीसदी और पुरुषों के सेक्स पार्टनर की औसत संख्या 1.8 मिली। 

यह भी पढ़ें- युवती ने 3 मर्दों से कराया 11 साल की नाबालिग दोस्त का गैंगरेप, पास रहकर देखती रही वारदात

2019-21 के दौरान किया गया सर्वे
सर्वे के अनुसार 12 महीने में 4 फीसदी पुरुषों ने ऐसी महिला के साथ सेक्स संबंध बनाया जो न तो उसकी पत्नी थी और न लीव इन पार्टनर। इस मामले में महिलाओं का प्रतिशत 0.5 था। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 को  2019-21 के दौरान देश के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में किया गया। राष्ट्रीय रिपोर्ट सामाजिक-आर्थिक और अन्य पृष्ठभूमि विशेषताओं, नीति निर्माण और प्रभावी कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए उपयोगी डेटा प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें-  गहरी नींद में सो रहे पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने डाला खौलता हुआ पानी, जानें क्यों उबाला गीजर का पानी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: इजरायल-ईरान तनाव से लेकर NEET घोटाले तक, जानिए सुबह के 10 बड़े अपडेट
India vs Pakistan Petrol Price: भारत में पेट्रोल ₹97, पाकिस्तान में ₹400 पार, कीमत जान रह जाएंगे हैरान