गीता पाठ का बना विश्व रिकॉर्ड: कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में एक लाख से अधिक लोगों ने किया सामूहिक शंखनाद और पाठ

Published : Dec 24, 2023, 06:47 PM ISTUpdated : Dec 24, 2023, 06:52 PM IST
bhagwat mahapuran vs bhagwad gita

सार

पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर खुशी जताते हुए बधाई संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने आयोजन की प्रशंसा की है।

World Record of Gita Path: पश्चिम बंगाल में गीता पाठ का विश्व रिकॉर्ड बना है। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जुटे करीब एक लाख से अधिक लोगों ने गीता पाठ कर रिकॉर्ड बनाया। पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर खुशी जताते हुए बधाई संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने आयोजन की प्रशंसा की है।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में गीता पाठ के पहले विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम के गीत से कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इसके बाद द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद स्वरूप संबोधन किया। फिर गीता पाठ हुआ। गीता पाठ को शुरू करने के पहले सामूहिक शंखनाद किया गया। इस आयोजन में गीता के पांच अध्यायों का पाठ किया गया।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा संदेश

दरअसल, इस आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी के शिरकत करने की बात आयोजकों ने की थी। लेकिन रविवार को आयोजकों का पीएम मोदी का संदेश मिला। पीएम मोदी ने संदेश में गीता दर्शन पर बात की। पीएम मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में आयोजन को सराहा।

पीएम मोदी का शुभकामना संदेश...

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा गीता पाठ कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। इसे संयुक्त रूप से सनातन संस्कृति संसद, मातीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन आश्रम और अखिल भारतीय संस्कृत परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। हमारी सांस्कृतिक विरासत परंपराओं, ज्ञान, दर्शन-आध्यात्मिक बौद्धिकता, समावेश, सांस्कृतिक विविधता और सद्भाव का मिश्रण है। श्रीमद भागवत गीता महाभारत काल से लेकर हमारी स्वतंत्रता तक और अभी भी हम सभी को प्रेरित कर रही है। गीता हमें अर्थपूर्ण जीवन जीने की दिशा दिखाती है और जीवन की चुनौतियों से निपटना सिखाती है।

यह भी पढ़ें:

अतिउत्साह ले डूबा: WFI के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का नंदिनी नगर में कुश्ती ट्रायल का ऐलान बन गया 'सरकार' के गले का फांस

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली