
नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली का प्रगति मैदान जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) की मेजबानी के लिए तैयार है। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में दुनियाभर के नेता बैठक करेंगे। शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम में दुनिया की सबसे ऊंची नटराज मूर्ति को स्थापित किया गया है।
28 फीट ऊंची इस मूर्ति का वजन करीब 20 टन है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसके वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है। यह वीडियो वायरल हो गया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यह अष्टधातु की मूर्ति है। इसमें भगवान शिव को तांडव नृत्य मुद्रा में दिखाया गया है। यह मुद्रा ऊर्जा और जीवन शक्ति बिखेरती है।
मूर्ति को धातु ढलाई की प्राचीन खोई-मोम विधि का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है। 9वीं शताब्दी ईस्वी पूर्व से इस विधि से मूर्ति बनाई जा रही है। चोल काल से नटराज की मूर्तियों का इस तरह निर्माण हो रहा है। भारत मंडपम में लगी मूर्ति को तांबा, जिंक, लेड, टीन, चांदी, सोना, पारा और लोहा को मिलाकर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- G20 summit के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत नहीं आने पर चीन ने कही ये बात
मूर्ति को बनाने में सात महीने लगे हैं। इसे तमिलनाडु में तैयार किया गया था। नई दिल्ली को जी20 सम्मेलन के चलते देश की समृद्ध विविधता को दर्शाने वाली कई मूर्तियों और पोस्टरों से सजाया गया है। लोग इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- G20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का टेस्ट आया कोविड निगेटिव, शुक्रवार को करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.