
नई दिल्ली. एक्सपर्ट टाइम्स (Xpert Times) न्यूज मीडिया लोगों की आवाज देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्लेटफार्म बनेगा। एक्सपर्ट टाइम्स मीडिया लोगों की दबी हुई समस्याओं को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। एक्सपर्ट टाइम्स का संचालन केवल न्यूज मीडिया के तौर पर ही नहीं बल्कि लोगों की आवाज को सुनने के लिए है। किसी प्रकार से लोगों तक न पहुंचने वाली खबरों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म और आनलाइन माध्यम से समाज में पहुंचने का प्रयास है।
उम्मीदों वाला कल देने का प्रयास
एक्सपर्ट टाइम्स का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसे 21 अक्टूबर 2021 में भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता व मशहूर संगीत निर्माता उमेश कौशिक द्वारा लांच किया गया था। फिलहाल एक्सपर्ट टाइम्स के संस्थापक जितेंद्र कुमार और मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमेश कौशिश ही हैं। एक्सपर्ट टाइम्स की शुरूआत खबर दिखने से हुई लेकिन केवल खबरें दिखाने से देश में बदलाव नहीं आता। बदलाव के लिए परिवर्तन लाने की क्षमता और प्रभाव होना जरूरी है। जितेंद्र और उमेश का मानना है कि आज के समय में देश में न्यूज दिखाने का यही वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए। बदलाव की सोच के साथ बदलाव में सहभागिता बहुत आवश्यक है। हमें लोगों की समस्या के साथ-साथ उसका हल भी खोजना होगा। एक्सपर्ट टाइम्स का लक्ष्य किसी खबर से पाठकों या दर्शकों को डराना या चिंतित करना नहीं है बल्कि जागरूक करना है। हम अतीत की गलतियों पर पछताने के बजाय लोगों को बेहतर उम्मीदों वाला कल देना चाहते हैं।
इन मूल्यों पर करेंगे काम
जितेंद्र कुमार देश में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर चुके हैं। जितेंद्र कुमार इस संस्थान को शुरू करने के बारे में बताते हुए कहते हैं कि उन्होंने एक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करना शुरू किया। विचार है कि अपनी पत्रकारिता के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता तक पहुंचाना है। पत्रकारिता में गहरी रूचि रखने वाले जितेंद्र कुमार और उमेश कौशिक ने भारत के उभरते मीडिया प्लेटफार्म एक्सपर्ट टाइम्स की स्थापना की। तेजी से बढ़ते एक्सपर्ट टाइम्स मीडिया ने विभिन्न राजनीतिक विषयों के साथ-साथ नौकरियों और किसानों की समस्याओं को भी संबोधित किया है। मशहूर संगीत निर्माता उमेश कौशिक कहते हैं कि पत्रकार अब पहले से कही अधिक, समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उमेश ने बताया कि एक्सपर्ट टाइम्स गलत या संदिग्ध सूचनाओं के लिए सोशल मीडिया और मुख्यधारा मीडिया पर लगातार नजर रखता है। एक्सपर्ट टाइम्स ने सोशल मीडिया, संदिग्ध सूची सोशल मीडिया के लिए पृष्ठों, समूहों, खातों और वेबसाइटों की सूची तैयार की है। जिसकी मदद से हम नियमित रूप से झूठी सूचनाओं की जांच करते हैं। हम रियल टाइम उनकी बारीकी से निगरानी करते हैं। हम सीधे राजनेताओं और मुख्यधारा के नेताओं से भी संपर्क करते हैं। किसी भी प्रसारित होने वाले नकली दावों को एक्सपर्ट टाइम्स चयन करता है किन दावों को खारिज करना है, किसे प्रकाशित करना है।
मासिक मैगजीन और इंटर्नशिप प्रोग्राम
बातचीत के दौरान जितेंद्र कुमार व उमेश कौशिक ने बताया कि जल्द ही एक्सपर्ट टाइम्स मैगजीन की शुरूआत होगी। इसमें मनोरंजन, लाइफस्टाइल, नेचर व कल्चर को प्रकाशित किया जाएगा। मुख्य रूप से मैगजीन मनोरंजन और लाइफस्टाइल के साथ, बालीवुड, हालीवुड और अन्य फिल्म इंडस्ट्री के उभरते कलाकारों को भी पहचान बनाने का मौका देगा। मैगजीन महीने के अंत में प्रकाशित होगी। एक्सपर्ट टाइम्स में छात्रों को नौकरी व एक्सपर्ट टाइम्स इंटर्नशिप में अपने व्यक्तित्व को निखारने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए जल्द इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। जिससे वे पत्रकारिता के अपने अनुभव को साझा कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें