2025 की वो 5 घटनाएं जो हर भारतीय को पूरी जिंदगी रहेंगी याद, दे गईं जीवनभर का दर्द

Published : Dec 25, 2025, 01:15 PM IST

साल 2025 इंडिया के लिए त्रासदियों भरा रहा। 2025 में भारत में वो 5 घटानाएं हुई हैं, जो देशवासियों के जेहन में दर्ज हो गई हैं। जिसमें प्रयागराज महाकुंभ भगदड़, अहमदाबाद विमान हादसा, पहलगाम आतंकी हमला, नई दिल्ली भगदड़ और दिल्ली आतंकी हमला शामिल हैं। 

PREV
15
अहमदाबाद विमान हादसा

12 जून, 2025, यह तारीख भारत को कभी नहीं भूलने वाली डेट है। इस दिन अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट (AI171) उड़ान भरने के महज 30 सेकंड बाद ही क्रैश हो गई थी। इस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में पायलट समेत 242 लोग सवार थे। जिसमें 241 मारे गए थे, सिर्फ ही जिंदा बचा था।

25
प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़

दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला प्रयागराज महाकुंभ, वैसे तो सफल रहा। लेकिन 29 जनवरी 2025 को महाकुंभ में जो भगदड़ मची उसने एक दाग लगा दिया। जिसमें करीब 40 लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे। यह हादसा मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान के दौरान हुआ था।

35
पुलवामा में पर्यटकों पर आतंकी हमला

22 अप्रैल 2025 भारत के लिए कभी नहीं भूलने वाली तारीख है। इस दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें  26 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए तैयबा के एक संगठन ने ली थी।

45
दिल्ली लाल किला आतंकी हमला

19 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास एक भयानक आतंकी धमाका हुआ , जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस अटैक में 12 लोगों की मौत हुई थी। जिसे आत्मघाती हमला भी कहा गया, धमाके करने के आरोप में जिन 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, उसमें 3 तो डॉक्टर हैं।

55
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़

15 फरवरी 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुई थी। यह लोग प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। लेकिन ट्रेन का प्लेटफार्म बदलने चलते यह भगदड़ मच गई थी।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories