नेपाल प्लेन क्रैश: बेटा होने की खुशी में 3 दोस्तों के साथ पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने गया पिता अनहोनी का शिकार

नेपाल में रविवार(15 जनवरी) को यति एयरलाइन्स के विमान क्रैश में पांच भारतीय पैसेंजर भी मारे गए। प्लेन में विमान में 72 यात्री सवार थे। मारे गए पांच भारतीयों में शामिल शराब की दुकान के मालिक पैंतीस वर्षीय सोनू जायसवाल काठमांडू के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में मत्था टेकने गए थे। 

Amitabh Budholiya | Published : Jan 16, 2023 12:54 AM IST / Updated: Jan 16 2023, 06:29 AM IST

लखनऊ( Lucknow). नेपाल में रविवार(15 जनवरी) को यति एयरलाइन्स(Yeti Airlines) का ATR 72-500 विमान क्रैश में पांच भारतीय पैसेंजर भी मारे गए। प्लेन में विमान में 72 यात्री सवार थे। विमान हादसे में सभी पैसेंजर्स मारे गए हैं।  मारे गए पांच भारतीयों में शामिल शराब की दुकान के मालिक पैंतीस वर्षीय सोनू जायसवाल काठमांडू के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में मत्था टेकने गए थे। उसके रिश्तेदार ने बताया कि करीब छह महीने पहले उसकी बेटे की इच्छा पूरी हुई। पढ़िए एक दु:खद घटना की कहानी...

Latest Videos


1. विमान हादसे की खबर जैसे ही उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के चक जैनब गांव पहुंची, दु:खद गांववाले सोनू जायसवाल के घर पर जमा हो गए।  बता दें कि यति एयरलाइंस के 9N-ANC ATR-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार सुबह 10:33 बजे उड़ान भरी थी। उतरने से कुछ मिनट पहले पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। काठमांडू और पोखरा के बीच उड़ान का समय 25 मिनट है। फोटो क्रमश:अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा, अनिल कुमार राजभर, सोनू जायसवाल और संजय जायसवाल। 

2. सोनू जायसवाल के रिश्तेदार और चक जैनब ग्राम प्रधान विजय जायसवाल ने बताया कि सोनू जायसवाल की दो बेटियां हैं। उन्होंने एक बेटा होने पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर जाने का संकल्प लिया था।

3. विजय जायसवाल ने बताया-"सोनू अपने तीन दोस्तों के साथ 10 जनवरी को नेपाल गया था। उसका मुख्य उद्देश्य भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करना था। उसने बेटा होने की मन्नत मांगी थी, जो पूरी हुई थी। उसका बेटा अभी 6 महीने का हुआ है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।" 

4.सोनू जायसवाल जिले में बीयर की दुकान चलाते थे। उनका अलावलपुर चट्टी में एक और घर है, लेकिन वर्तमान में वे वाराणसी के सारनाथ में रह रहे हैं। विजय जायसवाल ने कहा-"सोनू की पत्नी और बच्चों को घटना के बारे में नहीं  बताया गया था। वे दूसरे घर में हैं।"

5.सोनू के साथ जाने वाले दोस्तों की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22) और अनिल कुमार राजभर (27) के रूप में हुई है। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शर्मा बडेसर क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी गांव के थे, राजभर चक जैनब और धारवा के कुशवाह निवासी थे।

6.स्थानीय लोगों के अनुसार, अनिल कुमार राजभर एक जन सेवा केंद्र (पब्लिक सर्विस सेंटर) संचालित करते थे। अभिषेक कुशवाहा कंप्यूटर व्यवसाय में थे। विशाल शर्मा एक टूव्हीलर शोरूम में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करते थे। ग्रामीणों ने कहा कि चारों को लोकप्रिय पर्यटन स्थल पोखरा में पैराग्लाइडिंग के बाद मंगलवार को गाजीपुर लौटना था। विमान में सवार पांचवें भारतीय की पहचान संजय जायसवाल के रूप में हुई है।

7. नेपाल के अधिकारियों ने कहा कि हादसे में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई। रविवार को मध्य नेपाल के रिसॉर्ट शहर पोखरा में नए ओपन हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान पांच भारतीयों सहित 72 लोगों के साथ यति एयरलाइंस का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि किसी के जीवित बचने की कोई सूचना नहीं है।

8. यहां गाजीपुर के कलेक्टर अरयाका अखौरी ने बताया कि प्रशासन प्रभावित परिवारों तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा, "हमारे सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी उनसे मिल रहे हैं। हम दूतावास के भी संपर्क में हैं।"

9.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मृतकों के पार्थिव शरीर को राज्य में लाने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया है।

10.मुख्यमंत्री ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, "नेपाल में विमान दुर्घटना अत्यंत दु:खद है। मारे गए भारतीय नागरिकों सहित सभी लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। भगवान श्री राम अपने पवित्र चरणों में दिवंगत आत्माओं को स्थान दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ करे।"

यह भी पढ़ें
नेपाल में ही क्यों होते हैं सबसे ज्यादा विमान हादसे, जानें इसके पीछे की 5 सबसे बड़ी वजहें
नेपाल प्लेन क्रैश: खटारा सिस्टम बना 72 लोगों के मौत की वजह, इन फैक्ट्स को दरकिनार करना खतरनाक साबित हो रहा
नेपाल में हवाई सफर यानी मौत की यात्रा: कोई साल नहीं बीता जब एयरक्रैश न हुआ, तीन दशकों में 28 बार हादसा

 

Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया