जोमैटो पर प्रेमिका ढूंढने वालों की कहानी, क्या मिला प्यार या बिरयानी?

Published : Jan 06, 2025, 07:34 AM ISTUpdated : Jan 06, 2025, 07:35 AM IST
Zomato

सार

जोमैटो पर 4,940 लोगों ने प्रेमिका और 40 लोगों ने दुल्हन ढूंढने की कोशिश की! दिल्ली-एनसीआर ने सबसे ज़्यादा 12.4 करोड़ ऑर्डर दिए, बिरयानी रही सबसे पसंदीदा डिश।

नई दिल्ली। क्या आपको Swiggy का एक विज्ञापन याद है जिसमें एक महिला सर्च बॉक्स में गलती से "groom" (दूल्हा) लिखती है और डिलीवरी एजेंट एक दूल्हे को शादी के मंडप से अगवा कर लेते हैं? इसके बाद हुई अफरा-तफरी तब खत्म होती है जब महिला अपनी गलती सुधारती है और "groom" की जगह "broom" (झाड़ू) खोजती है। इस विज्ञापन का मैसेज साफ था। आप जो नाम लेंगे, आपको मिलेगा।

बहुत से लोग इसे सच मानकर खाना पहुंचाने वाले ऐप पर अपने लिए प्रेमिका की तलाश कर रहे हैं। जोमैटो (Zomato) ने इस संबंध में जानकारी जारी की है। 2024 में 4,940 लोगों ने जोमैटो पर प्रेमिका की तलाश की। 40 लोग तो ऐसे भी थे जिन्होंने जोमैटो पर अपने लिए दुल्हन खोजा।

2024 में जोमैटो पर किसने किया सबसे ज्यादा ऑर्डर?

2024 में जोमैटो से खाना मंगाने के मामले में दिल्ली-एनसीआर पहले स्थान पर रहा। यहां के लोगों ने 12.4 करोड़ ऑर्डर दिए। इसके बाद उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा का स्थान रहा। इन राज्यों से कुल मिलाकर 10.5 करोड़ ऑर्डर मिले। बेंगलुरु के लोगों ने 30 लाख अधिक ऑर्डर देकर मुंबई को पीछे छोड़ दिया।

सबसे अधिक ऑर्डर कब मिले?

22 सितंबर को सबसे अधिक केक के लिए ऑर्डर मिले। इस आम दिन था। इस दिन कोई पर्व नहीं था। अंबानी वेडिंग के रूप में सेव किए गए पते पर चार ऑर्डर डिलिवर किए गए। 12 मई को जोमैटो पर सबसे अधिक 34.8 लाख ऑर्डर मिले। 29 जनवरी को सबसे कम 16.8 लाख ऑर्डर मिले।

सबसे अधिक पानीपुरी किसने खाई?

जैमैटो पर पानीपुरी के लिए खूब ऑर्डर किए गए। इस मामले में सबसे आगे दिल्ली के लोग रहे। यहां के लोगों ने मुंबई के लोगों की तुलना में पानीपुरी के लिए 25 गुना ज्यादा ऑर्डर दिए।

क्या रहा भारत का प्रिय भोजन?

2024 में बिरयानी पसंदीदा आरामदायक भोजन रहा। इसके लिए 9.1 करोड़ ऑर्डर दिए गए। पिज्जा 5.8 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जोमैटो ने मजाक में कहा कि अगर उन सभी पिज्जा को एक पंक्ति में रखा जाए तो वे मुंबई से लेकर न्यूयॉर्क तक फैले होंगे। 77.7 लाख और 74.3 लाख ऑर्डर के साथ चाय और कॉफी 2024 में भारतीयों के लिए पसंदीदा पेय थे। दिल्ली के एक व्यक्ति ने एक साल में 1,377 अनोखे रेस्तरां से खाना मंगाया।

यह भी पढ़ें- OYO ने बैन की GF-BF की होटल में एंट्री, लिव इन कपल्स को भी होगी मुश्किल

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते