बॉयफ्रेंड पर चढ़ बैठी 136 किलो की गर्लफ्रेंड, एक जंप में ही निकल गए प्राण

Published : Jun 19, 2026, 12:44 PM IST
girlfriend jumps over boyfriend

सार

136 किलो की विंडी थॉमस ने आखिर किस बात पर भड़कीं? क्या वजन का अंतर उनके ब्वॉयफ्रेंड की मौत की वजह बना? घटना कब और कहां हुई थी? मेडिकल रिपोर्ट में मौत की क्या वजह बताई गई? इसके लिए विंडी थॉमस को कितनी सजा सुनाई गई?

गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के बीच प्यार के कहानी-किस्से तो आपने खूब पढ़े होंगे, लेकिन शायद ही कभी सुना हो कि गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड पर कूदकर उसकी जान ले ली। ये मामला अमेरिका के पेंसिल्वेनिया का है। दरअसल, 44 साल की विंडी थॉमस का वजन करीब 136 किलोग्राम था, जबकि उनके बॉयफ्रेंड कीनो बटलर का वजन सिर्फ 54 किलोग्राम था। दोनों के वजन में करीब 82 किलोग्राम का बड़ा अंतर था। बाद में यही अंतर एक दर्दनाक हत्या के मामले में अहम वजह बन गया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 18 मार्च 2018 को अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में ईस्ट एवेन्यू स्थित अपने अपार्टमेंट में विंडी थॉमस और कीनो बटलर के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान थॉमस ने फोल्डिंग चाकू से बटलर के हाथ पर वार कर दिया। इसके बाद उन्होंने लकड़ी की मेज के पाए से बटलर के सिर पर हमला किया। हमले के दौरान विंडी सीधे थॉमस बटलर की छाती पर कूद पड़ीं, जिससे उनकी मौत हो गई।

मेडिकल जांच में मौत की क्या वजह सामने आई?

मेडिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट के अनुसार, बटलर की मौत गर्दन और छाती पर लगी गंभीर चोटों के कारण हुई। रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी छाती दब जाने से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जो बाद में रेस्पिरेटरी फेलियर का कारण बनी। इसके अलावा सिर पर लगी चोटों ने उनकी स्थिति को और ज्यादा गंभीर बना दिया। जांच में यह भी सामने आया कि हमले से पहले विंडी थॉमस ने शराब पी रखी थी और वह क्रैक कोकेन हासिल करने की कोशिश कर रही थीं।

हत्या के मामले में कबूल किया जुर्म

मामले में कानूनी कार्रवाई के दौरान 3 दिसंबर 2018 को विंडी थॉमस ने एरी काउंटी के जज विलियम आर. कनिंघम की अदालत में थर्ड-डिग्री मर्डर का अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने अदालत में अपना जुर्म कबूल करते हुए प्ली एग्रीमेंट किया, जिसके तहत मुकदमे की आगे की प्रक्रिया में बदलाव किया गया।

कितनी सजा सुनाई गई?

प्ली एग्रीमेंट के तहत अदालत ने थॉमस को राज्य की जेल में 18 से 36 साल की सजा सुनाई। इस समझौते की वजह से उन्हें संभावित रूप से मिलने वाली 20 से 40 साल की सजा से राहत मिल गई। इस मामले की सुनवाई 10 दिसंबर 2018 को होनी थी, लेकिन जुर्म कबूल करने और समझौता होने के बाद ट्रायल को रद्द कर दिया गया।

पीड़ित परिवार ने क्या कहा?

कीनो बटलर की बहन सैंड्रा बटलर ने अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परिवार को इससे कहीं ज्यादा कड़ी सजा की उम्मीद थी। हालांकि, प्ली एग्रीमेंट के कारण मामला तय समय से पहले ही निपट गया और मुकदमे की सुनवाई नहीं हो सकी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

19 जून सुबह की बड़ी खबरें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आ गया बड़ा अपडेट! क्या जल्द ही मिलेगी गुड न्यूज
Etah (UP): भगवत कथा में चीख-पुकार, कंस वध के दौरान मच गया हाहाकार