
19 Minute 34 Second Viral Video Latest Update: साल 2026 की शुरुआत में ही 19 मिनट 34 सेकंड का एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसके लिंक को लोगों ने खूब सर्च और शेयर किया। हैरानी की बात यह है कि तीन महीने बीत जाने के बाद भी लोगों में इस वीडियो को खोजने का क्रेज कम नहीं हो रहा है। आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है, जो लोग इंटरनेट पर इसे बड़ी संख्या में सर्च कर रहे हैं।
ट्रेंड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह के वीडियोज में लोगों की दिलचस्पी इसलिए बनी रहती है क्योंकि इन्हें सनसनीखेज तरीके से पेश किया जाता है। लोगों को लगता है कि इन वीडियोज में कुछ नया या बोल्ड कंटेंट देखने को मिलेगा। सच्चाई सामने आने के बाद भी लोग इन्हें सर्च और फॉरवर्ड करते रहते हैं, जिससे ऐसे लिंक इंटरनेट की दुनिया में बहुत तेजी से फैलते हैं।
ज्यादातर मामलों में ये वीडियो असली नहीं होते। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की तस्वीरों का इस्तेमाल करके डीपफेक वीडियो बनाए जाते हैं। इन वीडियोज को बनाने में कई बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया जाता है, जिससे ये बिल्कुल असली जैसे दिखते हैं। यही कारण है कि लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं।
इन वायरल वीडियोज के लिंक फैलाने का असली उद्देश्य लोगों को धोखा देना होता है।
जैसे ही कोई व्यक्ति इन लिंक पर क्लिक करता है, उसके फोन में मालवेयर इंस्टॉल हो सकता है। यह मालवेयर आपके साथ बड़ा स्कैम कर सकता है, जैसे-
हैकर्स अलग-अलग तकनीकों का इस्तेमाल करके इन वीडियोज को वायरल करते हैं। वे फेक लिंक, क्लिकबेट और सोशल मीडिया शेयरिंग के जरिए लोगों को आकर्षित करते हैं। लोगों की जिज्ञासा और लालच ही इन वीडियो के तेजी से फैलने की सबसे बड़ी वजह बनती है।
ऐसे वीडियो के लिंक को सर्च करना या शेयर करना भी कानूनन अपराध हो सकता है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IT Act के तहत इस तरह के कंटेंट को फैलाने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति इन लिंक को शेयर करता है, तो उसे जेल भी हो सकती है। इसलिए ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक से दूर रहने में ही भलाई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।