पाकिस्तान में अमेरिका के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन-अब तक 23 की मौत, US ने दिया एक और झटका

Published : Mar 03, 2026, 10:45 AM IST
पाकिस्तान में अमेरिका के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन-अब तक 23 की मौत, US ने दिया एक और झटका

सार

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. इसके चलते अमेरिका ने इस्लामाबाद में अपनी एम्बेसी और दूसरे कॉन्स्यूलेट में वीजा सर्विस अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी है. 

इस्लामाबाद: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसे देखते हुए अमेरिका ने एक कड़ा कदम उठाया है. इस्लामाबाद में अमेरिकी एम्बेसी और कराची-लाहौर में मौजूद कॉन्स्यूलेट जनरल ऑफिस में 2 मार्च के लिए तय सभी वीजा और अमेरिकी नागरिक सेवाओं के अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए गए हैं.

यह फैसला देश में अमेरिकी दूतावासों और कॉन्स्यूलेट पर हुए हमलों और विरोध प्रदर्शनों के बाद लिया गया है. यह रोक अनिश्चितकाल के लिए लगाई गई है. अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया है कि वे पूरे देश में अमेरिका विरोधी प्रदर्शनों पर नजर बनाए हुए हैं.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई की हत्या के बाद देशभर में हुए प्रदर्शनों में अब तक 23 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें से 10 लोग कराची में अमेरिकी कॉन्स्यूलेट के सामने हुई गोलीबारी में मारे गए. वहीं, 11 लोगों की मौत पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कार्दू जिले में हुई. इस्लामाबाद में भी दो लोग मारे गए. प्रदर्शनकारियों ने स्कार्दू और गिलगित में संयुक्त राष्ट्र (UN) एजेंसियों के दफ्तरों में भी आग लगा दी थी.

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP News: CM मोहन यादव ने ‘शतक’ फिल्म को किया टैक्स फ्री, बोले- 'राष्ट्रसेवा का मजबूत संदेश'
Middle East War Update: पाकिस्तान में US Visa बंद, ईरान में 742 मौतें-क्या बढ़ेगा वैश्विक संकट?