
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद Sensex 900 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि Nifty 23 हजार के नीचे चला गया। शुरुआती कारोबार में करीब 5 लाख करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू कम हो गई। आखिर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई? इसके पीछे सिर्फ एक वजह नहीं, बल्कि कई Global और Domestic Factors हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, US Bond Yield में तेजी, Foreign Investors की बिकवाली, Banking Stocks में गिरावट और बढ़ती Global Uncertainty ने बाजार का दबाव बढ़ाया। आइए समझते हैं बाजार गिरने की 5 बड़ी वजह।