
प्रवेश वर्मा ने युवक को क्यों जड़ा थप्पड़? सड़क पर ऐसा क्या हुआ गुस्से में आ गए मंत्री
दिल्ली में रविवार को सड़क निरीक्षण के दौरान PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि AAP विधायक जनरैल सिंह सड़क की खराब गुणवत्ता और भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री पर आरोप लगा रहे थे। इसी दौरान एक युवक वीडियो बना रहा था। आरोप है कि प्रवेश वर्मा ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस भी हुई।