
Food Safety Warning: महाराष्ट्र FDA का SHOCKING खुलासा, मिठाई-तेल-मसाला खरीदने से पहले सावधान!
दिवाली पर मिठाई, नमकीन और दूसरी खाने-पीने की चीजें खरीदने से पहले यह खबर जरूर जान लीजिए। महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी FDA ने मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के मुताबिक, 1 सितंबर से 3 नवंबर के बीच राज्य में 3,098 टन खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनकी कीमत 63.45 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस दौरान 954 फूड लाइसेंस सस्पेंड और 25 रद्द किए गए। दिवाली के दौरान भी 1,886 टन सामान जब्त किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंढे ने मिठाई पर लगी चांदी की वर्क, सोने के नाम पर बिकने वाले उत्पाद और बार-बार इस्तेमाल किए जाने वाले तेल को लेकर खास चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से सीमित मात्रा में ताजी मिठाई खरीदने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व पैकेजिंग जांचने की अपील की।