Sanjay Singh ने खतरनाक आंकड़ों से दिखा दी Congress को उसकी औकात! Punjab Chunav 2027

Share this Video

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब की रैली में आम आदमी पार्टी को बीजेपी की बी-टीम बताया था। अब AAP सांसद संजय सिंह ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को ही बीजेपी की बी-टीम करार दिया है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने अरुणाचल प्रदेश, गोवा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक टूटकर बीजेपी में गए और वहां बीजेपी की सरकारें बनवाने में मदद की। संजय सिंह ने कांग्रेस को अपनी हार और कमजोरियों पर आत्ममंथन करने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि AAP के नेता बीजेपी से लड़ते हुए जेल गए हैं। इस दौरान उन्होंने भगवंत मान सरकार के कामकाज का बचाव किया और साफ कहा कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

Related Video