
Thalapathy Vijay Victory Major Reason: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने अभिनेता से नेता बने थलापति विजय को राजनीति के केंद्र में ला दिया है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने राज्य की पारंपरिक राजनीति को हिला दिया है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, 234 सीटों में से TVK करीब 106 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AIADMK 42, DMK 38, BJP 4, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है। दशकों बाद पहली बार तमिलनाडु में दो-दलीय वर्चस्व टूटता नजर आ रहा है। जानते हैं तमिलनाडु की राजनीति में विजय और उनकी पार्टी TVK की जीत के सबसे बड़े कारण।
तमिलनाडु में सिनेमा और राजनीति का गहरा रिश्ता रहा है। थलापति विजय की लोकप्रियता TVK की सफलता का बड़ा कारण बनी। उनकी रैलियों में लाखों लोग पहुंचे। कुछ उन्हें सुनने के लिए और कुछ सिर्फ एक झलक पाने के लिए। उन्हें हर वर्ग, उम्र और क्षेत्र से समर्थन मिला है, जिससे वे अब एमजी रामचंद्रन (MGR) और जे जयललिता जैसी हस्तियों की श्रेणी में देखे जा रहे हैं।
2021 के स्थानीय निकाय चुनावों में विजय समर्थित उम्मीदवारों ने 169 में से 115 सीटें जीती थीं। उनका फैन नेटवर्क सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप, शिक्षा सहायता और आपदा राहत के लिए काफी काम किया। सोशल मीडिया पर भी TVK की मजबूत मौजूदगी रही है। विजय ने इसे 'वर्चुअल वॉरियर्स' का नेटवर्क बताया।
चुनाव से पहले विजय ने साफ कहा कि DMK उनकी पार्टी का पॉलिटिकल राइवल है, जबकि BJP उनका आइडियोलॉजिकल विरोधी है। उन्होंने किसी भी गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि TVK आप सबके सामने एक स्वतंत्र विकल्प है।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK सरकार को कई मुद्दों पर आलोचना का सामना करना पड़ा। इनमें भ्रष्टाचार के आरोप, रोजगार की कमी, महिलाओं की सुरक्षा, अधूरे वादे शामिल हैं। इन कारणों से सत्ता-विरोधी लहर (anti-incumbency) बनी, जिसका फायदा TVK को मिला।
जहां DMK ने उत्तर-दक्षिण और भाषा जैसे मुद्दों पर जोर दिया, वहीं TVK ने संतुलित रुख अपनाया। पार्टी ने सामाजिक न्याय, पारदर्शी शासन और विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया, जो शहरी और ग्रामीण दोनों मतदाताओं को आकर्षित कर पाए।
विजय ने अपनी विचारधारा को “धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय” बताया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्म और जीवनशैली के बावजूद समाज में भाईचारा और सम्मान जरूरी है।
दशकों से तमिलनाडु की राजनीति DMK और AIADMK के बीच सीमित रही। समय के साथ, वोटरों के एक वर्ग को लगा कि नई दिशा की जरूरत है। TVK ने इस खाली जगह को भरा।
TVK के प्रमुख वादों में महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह, दुल्हनों को 8 ग्राम सोना और सिल्क साड़ी, 5 लाख सरकारी नौकरियां, 5 लाख पेड इंटर्नशिप, बेरोजगार ग्रेजुएट्स को ₹4,000 मासिक सहायता, उच्च शिक्षा के लिए ₹20 लाख तक लोन शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि सरकार बनने पर इन योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इन घोषणाओं ने महिलाओं, युवाओं बेरोजगारों को अपनी ओर खींचा।
यह चुनाव तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। एक नई पार्टी और एक लोकप्रिय नेता ने यह दिखा दिया है कि मजबूत रणनीति और जनसमर्थन से स्थापित राजनीतिक ताकतों को चुनौती दी जा सकती है। TVK की बढ़त सीधे तौर पर DMK के नुकसान के रूप में देखी जा रही है, जिससे राज्य की राजनीति का संतुलन बदलता नजर आ रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।