8वां वेतन आयोग 2026: कब बढ़ेगी सैलरी? कितना मिलेगा एरियर? लेटेस्ट अपडेट के साथ पूरी टाइमलाइन

Published : Mar 27, 2026, 09:11 AM IST

Big Update: 8वें वेतन आयोग की टाइमलाइन साफ़ हो गई है, लेकिन सैलरी बढ़ोतरी और एरियर मिलने में देरी संभव है। 20–35% हाइक और 1 जनवरी 2026 से एरियर की चर्चा के बीच कर्मचारियों को असली फायदा कब मिलेगा? क्या 2026 में पैसा आएगा या इंतज़ार और लंबा होगा?  

PREV
17

8th Pay Commission Update: लंबे इंतज़ार के बाद अब केंद्र सरकार ने कुछ अहम जानकारी साफ़ कर दी है, लेकिन अभी भी पूरी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। बताया गया है कि 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) 3 नवंबर 2025 को आधिकारिक रूप से गठित हो चुका है। इसका मतलब है कि प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कर्मचारियों को इसका असली फायदा कब मिलेगा? आइए आसान भाषा में पूरा मामला समझते हैं।

27

क्या सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है?

हां, सरकार ने आधिकारिक तौर पर 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) का गठन कर दिया है। संसद में दिए गए जवाब के अनुसार आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हो चुका है। चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति भी हो चुकी है। आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय मिला है यानी अब प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अंतिम फैसले में समय लगेगा। यानी 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक रिपोर्ट आ सकती है। इससे साफ है कि सैलरी बढ़ोतरी (salary hike) का इंतज़ार अभी लंबा चल सकता है।

37

क्या-क्या बदल सकता है इस बार?

8वां वेतन आयोग सिर्फ सैलरी नहीं, बल्कि कई चीज़ों पर असर डाल सकता है:

  • बेसिक सैलरी
  • महंगाई भत्ता (DA)
  • अन्य भत्ते
  • पेंशन

यानी इसका असर करोड़ों लोगों की आय पर पड़ेगा।

47

कब से लागू होगा वेतन आयोग और सैलरी बढ़ोतरी का पैसा कब मिलेगा?

कागज़ों पर माना जा रहा है कि नया वेतन ढांचा 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, क्योंकि इसी दिन 7वें वेतन आयोग का चक्र खत्म हो रहा है। लेकिन असल में बढ़ी हुई सैलरी कर्मचारियों के खाते में देरी से आएगी-यह लगभग तय माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बढ़ी हुई सैलरी शायद 2026 के आखिर या 2026–27 वित्त वर्ष में मिलना शुरू हो। यानी अभी जो इंतज़ार है, वह और लंबा हो सकता है।

57

क्या एरियर (Arrears) मिलेगा?

हां, अच्छी खबर यह है कि कर्मचारियों को एरियर मिलने की संभावना है। अगर सैलरी बढ़ोतरी देर से लागू होती है, तो भी उसकी गिनती 1 जनवरी 2026 से ही होगी। इसका मतलब-जब पेमेंट आएगा, तो साथ में बकाया (arrears) भी मिल सकता है।

67

फिटमेंट फैक्टर कितना हो सकता है? सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है?

अब सबसे बड़ा मुद्दा है-fitment factor। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह 2.4 से 3.0 के बीच हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो बेसिक सैलरी में अच्छा खासा उछाल देखने को मिल सकता है। लेकिन अभी यह सिर्फ अनुमान है, कोई फाइनल घोषणा नहीं। अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुमान और शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20% से 35% तक salary hike की चर्चा हो रही है। इससे पहले 6वें वेतन आयोग में करीब 40% और 7वें में 23–25% तक बढ़ोतरी हुई थी। 7वें वेतन आयोग में -23–25% बढ़ोतरी हुई थी। इस बार बढ़ोतरी “मध्यम स्तर” की हो सकती है।

77

MyGov पर सुझाव क्यों मांगे जा रहे हैं?

सरकार इस बार ज्यादा पारदर्शिता दिखा रही है। MyGov पोर्टल पर 18 सवालों की एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें कर्मचारियों, पेंशनर्स और आम लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई है।

आखिरी फैसला किन बातों पर निर्भर करेगा?

सैलरी बढ़ोतरी का अंतिम फैसला कई चीजों पर निर्भर करेगा-

  • महंगाई (Inflation)
  • सरकार की आर्थिक स्थिति
  • टैक्स से आय
  • राजनीतिक फैसले

यानी अभी जो भी आंकड़े सामने हैं, वे सिर्फ अनुमान हैं, पक्के नहीं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories