
दिल्ली में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता AAP कार्यालय से कनॉट प्लेस की ओर मार्च पर निकले। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव में 13.37 करोड़ वोटों की चोरी हुई है और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए। मार्च के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग को लेकर भी तीखी बहस हुई। AAP नेताओं ने कहा कि वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।