Rahul Gandhi vs BJP: विदेश में क्या बोले राहुल कि गौरव भाटिया ने खोला मोर्चा?

Rahul Gandhi के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिए बयान पर BJP भड़की। गौरव भाटिया ने राहुल को 'मीर जाफर' बताते हुए विदेशी दौरों पर सवाल उठाए। जानिए क्या है पूरा सियासी विवाद।

Share this Video

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर BJP ने तीखा पलटवार किया है। दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर विदेशी धरती से भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया। गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को 'भारत का मीर जाफर' तक कह दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के बयान बेबुनियाद और भारत-विरोधी हैं। BJP प्रवक्ता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने अर्थव्यवस्था, लोकतंत्र, युवाओं के सशक्तिकरण और वैश्विक पहचान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। इस दौरान गौरव भाटिया ने राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी विदेश जाकर अपने 'विदेशी आकाओं' से निर्देश लेते हैं?

Related Video