बेटा अबान अहमद हुआ सुपुर्द-ए-खाक, लेकिन मां देखने नहीं आई...आखिर कहां है शाइस्ता परवीन

Published : Aug 08, 2026, 08:02 PM ISTUpdated : Aug 08, 2026, 08:07 PM IST
atiq ahmed son abaan ahmed funeral in prayagra

सार

Abaan Ahmed Funeral : माफिया अतीक अहमद के 21 साल के बेटे अबान को शनिवार शाम करीब 7 बजे शाम सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।उसे पिता अतीक की कब्र के बगल में दफनाया गया। छोटे भाई को कंधा देने के लिए अमर और अली पैरोल पर आए।

शनिवार 8 अगस्त को अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का अंतिम संस्कार हो गया। अबान को अतीक अहमद के ठीक पास वाली कब्र में दफनाया गया। अपने छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए दोनों भाई अली अहमद और मोहम्मद उमर जेल से पहुंचे। तीनों भाइयों अली, उमर और अहजम ने अबान को कंधा दिया। लेकिन सबके मन में एक सवाल था कि आखिर अबान की मां शाइस्ता परवीन क्यों अपने बेटे को आखिरी बार देखने नहीं आई । आखिर वह कहा है?

अबान कब्र में दफन...लेकिन नहीं आई मां

बता दें कि अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए 5-6 हजार लोग पहुंचे। जिसमें कई परिवार और रिश्तेदार के अलावा आस पड़ोस के लोग थे। लेकिन इन हजारों की भीड़ में अबान की मां और दिवगंत माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन कहीं नहीं नजर आई। शाइस्ता के खिलाफ भी कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन सबसे में सबसे बड़ा केस है यूपी का उमेश पाल हत्याकांड, जिसके बाद से शाइस्ता फरार बताई जा रही है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित भी है। लेकिन उसको अभी तक यूपी पुलिस ढूंढ़ नहीं पाई है। हालांकि बेटे के जाने का दुख शाइस्ता को होगा, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए वह सामने नहीं आई।

अबान की कार का झांसी में हुआ था हादसा

बता दें कि 6 अगस्त गुरूवार को अबान अहमद और उनके दोस्त सोनू की झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक गाड़ी के एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इस हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार गाड़ी कंट्रोल खोकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई थी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि अबान और उनके साथी सोनू को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।

जेल से भाई को कंधा देने आए भाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद अली अहमद झांसी जेल और उमर लखनऊ जेल से प्रयागराज पहुंचे। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच कब्र तक ले जाया गया। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा था कि पैरोल के दौरान, उन्हें किसी भी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने, मीडिया से बात करने या जनाज़े के अलावा किसी भी जुलूस में शामिल होने की इजाजत नहीं है।

अब अतीक के परिवार में कौन-कौन?

अबान अहमद की मौत के बाद अतीक अहमद के परिवार में उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, लखनऊ जेल में बंद बड़ा बेटा उमर, झांसी जेल में बंद दूसरा बेटा अली और रिश्तेदार के घर रह रहा बेटा अहजम रह गए हैं। अतीक का तीसरा बेटा असद पहले ही पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका था।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

देर रात Rishabh Pant की इस शिकायत पर CM Pushkar Dhami की पहली प्रतिक्रिया
नेहा बोरा कौन हैं जिन्हें छात्रों ने स्टेज से उतारा-स्याही भी फेंकी, क्यों नहीं साझा करने दिया मंच