मुंबई से ही क्यों शुरू हो रहा CJP का 'जेल भरो आंदोलन', अभिजीत दिपके ने बताई सबसे बड़ी वजह

Published : Oct 02, 2026, 04:42 PM IST

CJP Mumbai Protest: अभिजीत दिपके की ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ शुक्रवार को मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करने की तैयारी में है। ये प्रोटेस्ट दिल्ली के बजाय मुंबई से ही क्यों शुरू हो रहा, दिपके ने बताई वजह।

PREV
17
मुंबई में कहां से होगी आंदोलन की शुरुआत?

आंदोलन की शुरुआत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क से करने का ऐलान किया गया है। CJP के मुताबिक, यह प्रदर्शन बाद में देश के अलग-अलग हिस्सों तक ले जाया जाएगा और अंत में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। दिपके ने कहा है कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते।

27
मुंबई से आंदोलन शुरू करने के पीछे क्या है वजह?
  • मुंबई से आंदोलन शुरू करने के पीछे CJP ने 2024 के लोकसभा और उसके 6 महीने बाद हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में आए बड़े अंतर को सबसे बड़ी वजह वजह बताया है।
  • मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिपके ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP ने महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 9 सीटें जीती थीं। BJP ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसके सहयोगी शिवसेना ने 7 और NCP ने 1 सीट जीती। इस तरह महायुति को कुल 17 सीटें मिलीं। वहीं MVA में कांग्रेस को 13, शिवसेना (UBT) को 9 और NCP को 8 सीटें मिलीं, यानी कुल 30 सीटें। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती।
37
महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बड़ा अंतर कैसे?
  • छह महीने बाद विधानसभा चुनाव में तस्वीर बदल गई। BJP ने 132 सीटें जीतीं। शिवसेना को 57 और NCP को 41 सीटें मिलीं। 288 सदस्यीय विधानसभा में महायुति की कुल सीटें 230 हो गईं।
  • MVA में कांग्रेस को 16, शिवसेना (UBT) को 20 और NCP (SP) को 10 सीटें मिलीं, यानी कुल 46 सीटें।
  • दिपके ने सवाल उठाया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच इतना बड़ा बदलाव कैसे हुआ। उन्होंने कहा, “दिल्लीचे ही तख्त राखतो महाराष्ट्र माझा”, यानी दिल्ली की सत्ता की रक्षा भी महाराष्ट्र ही करता है।
47
आंदोलन 2 अक्टूबर से ही क्यों ?
  • CJP ने 2 अक्टूबर को आंदोलन शुरू करने का फैसला किया, जबकि मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मैदान के इस्तेमाल पर पाबंदियों, जरूरी नागरिक अनुमति नहीं होने तथा शोर और ट्रैफिक से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया।
  • दिपके ने इसके बावजूद आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ लड़ाई में क्या अंग्रेजों ने गांधी को कभी प्रदर्शन की अनुमति दी थी?
57
दिपके ने बताया आंदोलन के लिए मुंबई का ऐतिहासिक महत्व

अभिजीत दिपके ने मुंबई के ऐतिहासिक महत्व का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, 9 अगस्त 1942 को मुंबई के गवालिया टैंक से महात्मा गांधी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ शुरू किया था। यही जगह अब अगस्त क्रांति मैदान के नाम से जानी जाती है।

67
शाम 4 बजे शिवाजी पार्क से शुरुआत

अभिजीत दिपके ने गुरुवार को बताया कि आंदोलन शुक्रवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क के गेट नंबर 6 के पास शुरू होना है। इसके बाद प्रदर्शन को गोवा, कोलकाता, बेंगलुरु और रांची समेत दूसरे शहरों तक ले जाने की बात कही गई है।

77
क्यों हो रहा आंदोलन?

इस आंदोलन की तत्काल वजह एक न्यूज इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट को बताया गया है, जिसमें चुनाव आयोग के अंदरूनी मतभेदों का दावा किया गया था। CJP ने कहा है कि मुंबई के बाद आंदोलन गोवा, कोलकाता, बेंगलुरु और रांची जैसे शहरों में ले जाया जाएगा और आखिर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories