
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने का ऐलान किया है। वीडियो जारी कर उन्होंने लोगों से शाम 5 बजे कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। अभिजीत दिपके का दावा है कि सौरभ और आशुतोष को तिरंगा लहराने के कारण जेल में डाला गया। उन्होंने कहा कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है और वह खुद तिरंगा लहराकर रहेंगे। दिपके ने यह भी कहा कि उन्हें जेल जाने की चिंता नहीं है। दिल्ली से बाहर रहने वाले लोगों से भी उन्होंने अपने-अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालने की अपील की है। क्या 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में जुटेंगे लोग? अभिजीत दिपके के इस ऐलान के बाद कार्यक्रम पर सबकी नजरें हैं।