अभिषेक शर्मा किसकी सलाह पर बने विस्फोटक बल्लेबाज, न्यूजीलैंड पर तांडव बनकर बरसे

Published : Oct 27, 2026, 04:19 PM IST
Abhishek Sharma

सार

अभिषेक शर्मा ने की तूफानी बैटिंग की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार तरीके से यह मैच जीत लिया है। जिन्होंने महज 38 गेंदों में 113 रन बनाए और शतक पूरा कर लिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने मैदान पर उतरते ही चौकों-छक्कों की बरसात शुरू कर दी और महज 38 गेंदों में 113 रन बनाए और शतक पूरा कर लिया। उनकी इस तूफानी पारी ने भारत की जीत आसान बना दी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक की बल्लेबाजी का अंदाज बदलने में किसका बड़ा योगदान रहा? इसके पीछे पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का मार्गदर्शन अहम माना जाता है।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर बरसे अभिषेक शर्मा

  • 25 जनवरी 2026 को गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 154 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया।
  • अभिषेक ने केवल सिर्फ 38 गेंदों में 113 रन बनाना उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार उदाहरण है। 9 चौके और 11 छक्के लगाकर उन्होंने तेजी से रन बटोरे। उनका स्ट्राइक रेट 297.37 रहा, जो उनकी बल्लेबाजी की रफ्तार को दिखाता है। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ गेंदों को सही तरीके से टाइम भी किया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

युवराज सिंह की सलाह से मिला फायदा

  • अभिषेक शर्मा के करियर में युवराज सिंह की भूमिका काफी अहम रही है। युवराज ने उन्हें खेल के कई पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया है। उनकी सलाह और अभ्यास ने अभिषेक को अपने खेल को बेहतर बनाने में मदद की।
  • युवराज खुद अपने दौर के आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते थे। 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा था। अभिषेक की बल्लेबाजी में भी तेज रन बनाने और गेंदबाजों पर दबाव बनाने का अंदाज दिखाई देता है।

कैसे बने टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर?

अभिषेक की सबसे बड़ी ताकत है कि वह शुरुआत से ही रन बनाने की कोशिश करते हैं। वह खराब गेंदों का इंतजार करने के बजाय मौके मिलने पर बड़े शॉट खेलने से नहीं हिचकते। उनकी टाइमिंग और आक्रामक सोच टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित होती है।

भारत को मिली शानदार जीत

अभिषेक के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार ने 26 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए। दोनों की पारियों ने भारत को कम समय में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। अभिषेक की यह पारी बताती है कि टी-20 क्रिकेट में आक्रामक शुरुआत मैच का रुख बदल सकती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Punjab Lottery Result 27 October 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, कौन बना ₹21 लाख का विजेता? पूरी लिस्ट देखें
CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला: दिवाली से पहले डेढ़ करोड़ लोगों को मिलेंगे 5000 रुपए